1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : पहले मैच में अर्धशतक जमाने वाले डिविलियर्स बोले- अपनी फार्म से मैं खुद हैरान हूं

IPL 2020 : पहले मैच में अर्धशतक जमाने वाले डिविलियर्स बोले- अपनी फार्म से मैं खुद हैरान हूं

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 22, 2020 03:09 pm IST,  Updated : Sep 22, 2020 03:09 pm IST

सनराजइर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में अर्धशतक जमाने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने कहा कि वह खुद पांच महीने के ब्रेक के बाद इस तरह के फार्म से हैरान हैं।

IPL 2020 : पहले मैच में...- India TV Hindi
IPL 2020 : पहले मैच में अर्धशतक जमाने वाले डिविलियर्स बोले- अपनी फार्म से मैं खुद हैरान हूं Image Source : IPLT20.COM

दुबई। सनराजइर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में अर्धशतक जमाने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने कहा कि वह खुद पांच महीने के ब्रेक के बाद इस तरह के फार्म से हैरान हैं।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने 30 गेंद में 51 रन बनाये जिससे आरसीबी ने पांच विकेट पर 163 रन जोड़े । डिविलियर्स ने कहा ,‘‘ मैं खुद हैरान हूं । दक्षिण अफ्रीका में हमने एक प्रतिस्पर्धी मैच खेला था जिससे थोड़ा आत्मविश्वास आया था।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ एक 36 वर्ष का खिलाड़ी जिसने पांच छह महीने से ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली , वह युवाओं के बीच आकर ऐसा खेले तो यह अच्छी शुरूआत है।खुश हूं कि बेसिक्स पर अडिग रहा ।’’

IPL 2020 : कगिसो रबाडा ने पंजाब के खिलाफ फेंके सुपरे ओवर की प्लानिंग के बारे में कही ये बात

उन्होंने पहले ही आईपीएल मैच में अर्धशतक जमाने वाले देवदत्त पडीक्कल की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ वह काफी शर्मीला और कम बोलने वाला लड़का है । वह काफी प्रतिभाशाली है और मुझे कुछ बोलने की जरूरत नहीं है।’’ 

इससे पहले RCB के कप्तान विराट कोहली ने युजवेंद्र चहल की जमकर प्रशंसा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सोमवार को खेले गये मैच में जीत का श्रेय इस लेग स्पिनर को दिया।

सनराइजर्स एक समय दो विकेट पर 121 रन बनाकर अच्छी स्थिति में दिख रहा था लेकिन चहल ने यहां पर दो विकेट लिये और इसके बाद हैदराबाद की टीम 164 रन के लक्ष्य के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखरकर 153 रन पर आउट हो गयी। 

IPL 2020 : डेब्यू से पहले घबराए हुए थे देवदत्त पादिक्कल, विराट कोहली के बारे में कही ये बात

कोहली ने मैच के बाद, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो यह शानदार मैच था। पिछले साल परिणाम हमारे अनुकूल नहीं रहे थे। हमने संयम बनाये रखा और युजी (चहल) ने मैच का पासा पूरी तरह से हमारे पक्ष में कर दिया। उसने दिखाया कि अगर आपके पास कौशल है तो आप विकेट ले सकते हो। उसने मैच का पासा पलटा। ’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल