1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. दूसरे क्वालीफायर में मार्कस स्टोयनिस ने दी अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स को निडरता से खेलने की सलाह

दूसरे क्वालीफायर में मार्कस स्टोयनिस ने दी अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स को निडरता से खेलने की सलाह

 Edited By: IANS
 Published : Nov 07, 2020 09:58 pm IST,  Updated : Nov 07, 2020 09:58 pm IST

दिल्ली ने पिछले छह मैचों में केवल एक में जीत दर्ज की है जबकि हैदराबाद पिछले छह मैचों में केवल एक मैच ही हारी है।

Marcus Stoinis, Sports, cricket, IPL 2020, IPL , Delhi Capitals- India TV Hindi
Marcus Stoinis Image Source : DELHI CAPITALS

दिल्ली कैपिटल्स के आलराउंडर मार्कस स्टोयनिस का मानना है कि आईपीएल-13 के क्वालीफायर-2 में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद को हराने के लिए उनकी टीम को निडर होकर खेलना होगा। दिल्ली ने पिछले छह मैचों में केवल एक में जीत दर्ज की है जबकि हैदराबाद पिछले छह मैचों में केवल एक मैच ही हारी है।

स्टोयनिस ने मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, "इस लंबे टूर्नामेंट में अधिकतर टीमें ऊपर-नीचे होकर आई है, लेकिन सीजन की शुरुआत में अच्छे प्रदर्शन के बाद हमने दूसरे स्थान के साथ लीग चरण का समापन किया। हमारे पास एक मैच है और इसे जीतकर हम फाइनल में पहुंचेंगे। मुझे लगता है कि हमें निडर होकर खेलना होगा और हमारे लिए यह एक अच्छा होगा।"

स्टोयनिस के लिए यह सीजन अब तक काफी अच्छा रहा है और उन्होंने 314 रन बनाने के अलावा नौ विकेट भी लिए हैं।

उन्होंने कहा, " रन बनाना हमेशा अच्छा होता है, लेकिन टीम जीतती है तो और भी अच्छा होता है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि लेकिन जब आप जीतते हैं तो यह टीम के लिए हमेशा बेहतर होता है। इसलिए उम्मीद है कि मैं वह सब कुछ करूंगा जो मैं कर सकता हूं। लेकिन दिन के अंत में उम्मीद है कि हमें जीत (कल) मिलेगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल