1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : बेंगलोर को रास नहीं आ रही हरी जर्सी, आंकड़े ऐसे जिस पर नहीं होगा यकीन

IPL 2020 : बेंगलोर को रास नहीं आ रही हरी जर्सी, आंकड़े ऐसे जिस पर नहीं होगा यकीन

 Edited By: IANS
 Published : Oct 25, 2020 10:58 pm IST,  Updated : Oct 25, 2020 10:58 pm IST

इस मैच में जीत बेंगलोर को प्लेऑफ में पहुंचा देती, लेकिन हुआ उलटा। इस सीजन अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही चेन्नई ने बेंगलोर को एकतरफा हार दी। 

IPL 2020, Bangalore, RCB, green jersey, cricket, sports- India TV Hindi
RCB Image Source : IPLT20.COM

आईपीएल-13 में शानदार फॉर्म में चल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हरी जर्सी पहन कर उतरी थी। इस मैच में जीत बेंगलोर को प्लेऑफ में पहुंचा देती, लेकिन हुआ उलटा। इस सीजन अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही चेन्नई ने बेंगलोर को एकतरफा हार दी। 

शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई ने बेंगलोर को आठ विकेट से हरा दिया। यह बेंगलोर की इस सीजन की चौथी हार है। साथ ही यह बेंगलोर की हरी जर्सी में एक और हार है। 2016 से बेंगलोर हरी जर्सी पहनकर जब भी मैदान पर उतरी है उसे हार ही मिली है।

बेंगलोर 2011 सीजन से हर सीजन एक मैच हरी जर्सी में खेलती है जिसके माध्यम से वह इस धरती को साफ सुथरा रखने का संदेश देती है।

हरी जर्सी में बेंगलोर ने कुल 10 मैच खेले हैं लेकिन सिर्फ दो बार ही उसे जीत मिली है। सात में उसे हार और एक मैच बिना किसी परिणाम के खत्म हुआ है।

बेंगलोर इस सीजन 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है और प्लेऑफ में जाने के लिए उसे एक जीत की दरकार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल