1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : कप्तान स्टीव स्मिथ ने माना, आसान नहीं था सीएसके के खिलाफ 126 रनों के लक्ष्य का पीछा करना

IPL 2020 : कप्तान स्टीव स्मिथ ने माना, आसान नहीं था सीएसके के खिलाफ 126 रनों के लक्ष्य का पीछा करना

 Edited By: IANS
 Published : Oct 20, 2020 12:02 am IST,  Updated : Oct 20, 2020 12:02 am IST

राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई को 20 ओवरों में 125 रन ही बनाने दिए और तीन विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

IPL 2020, Steve Smith, CSK vs RR, sports, cricket- India TV Hindi
IPL 2020, RR vs CSK  Image Source : IPLT20.COM

राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को एक मुश्किल विकेट पर सात विकेटों से मात दी। मैच के बाद राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने माना कि इस पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था।

राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई को 20 ओवरों में 125 रन ही बनाने दिए और तीन विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

मैच के बाद स्मिथ ने कहा, "विकेट धीमी थी। इस पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। मुश्किल मैच था, लेकिन जीतने वाली टीम बनकर अच्छा लग रहा है।"

अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए स्मिथ ने कहा, "मुझे लगता है कि हमने पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी की। मध्य के ओवरों में स्पिनरों ने शानदार काम किया। श्रेयस गोपाल के बीते दो साल हमारे लिए अच्छे रहे हैं और इस साल तेवतिया, चाहे बल्लेबाजी में हो या गेंदबाजी में, या फील्डिंग में, उन्होंन अपना काम किया है।"

इस मैच में राजस्थान की जीत का एक और कारण जोस बटलर की नाबाद 70 रनों की पारी रही।

बटलर की पारी को लेकर स्मिथ ने कहा, "बटलर की पारी ने मेरे ऊपर से दबाव हटा लिया। इस मुश्किल विकेट पर यह शानदा पारी थी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल