1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : सीजन-13 में सीएसके प्रदर्शन से निराश हैं ड्वेन ब्रवो कहा, नहीं था ऐसी उम्मीद

IPL 2020 : सीजन-13 में सीएसके प्रदर्शन से निराश हैं ड्वेन ब्रवो कहा, नहीं था ऐसी उम्मीद

 Edited By: IANS
 Published : Oct 22, 2020 05:07 pm IST,  Updated : Oct 22, 2020 05:07 pm IST

ब्रावो ग्रोइन इंजुरी के कारण आईपीएल के मौजूदा सीजन से बाहर हो चुके हैं। सीएसके का इस सीजन में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। इस टीम ने 10 मैचों से सिर्फ छह अंक जुटाए हैं और अभी आठ टीमों की तालिका में सबसे नीचे है। 

IPL, IPL 2020, Dwayne Bravo, CSK, Chennai Super Kings, Bravo CSK, Dwayne Bravo CSK, Bravo Chennei IP- India TV Hindi
Dwayne Bravo Image Source : GETTY IMAGES

तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के मौजूदा 13वें सीजन में खराब दौर से गुजर रही है और टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने फैन्स से टीम को सपोर्ट करते रहने की अपील की है। ब्रावो ग्रोइन इंजुरी के कारण आईपीएल के मौजूदा सीजन से बाहर हो चुके हैं। सीएसके का इस सीजन में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। इस टीम ने 10 मैचों से सिर्फ छह अंक जुटाए हैं और अभी आठ टीमों की तालिका में सबसे नीचे है। शारजाह में शुक्रवार को सीएसके का सामना मुंबई इंडियंस से होना है।

ब्रावा ने चेन्नई सुपर किंग्स के वीडियो में कहा, "यह दुखद खबर है, सीएसके टीम को छोड़ना दुखद है। हमारे सभी सच्चे सीएसके प्रशंसकों से मैं चाहता हूं कि आप सभी टीम को प्रोत्साहित करते रहें, समर्थन करते रहें।"

यह भी पढ़ें - IPL 2020 : डिविलियर्स के साथ इस तस्वीर को शेयर कर विराट कोहली ने याद किया अपने स्कूल के दिन

उन्होंने कहा, "यह ऐसा सीजन नहीं था जिसकी हमें उम्मीद थी या हमारे प्रशंसक चाहते थे, लेकिन हमने इसे अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। कभी-कभी हमारा सबसे अच्छा प्रदर्शन भी परिणाम नहीं दिखाते हैं। हमारा समर्थन करते रहें और मैं आपको गारंटी दे सकता हूं कि हम चैंपियन की तरह मजबूत और बेहतरीन वापसी करेंगे। सीएसके के सदस्य और प्रशंसक होने पर मुझे गर्व होना चाहिए।"

यह भी पढ़ें- KKR vs RCB : इयोन मोर्गन की खराब रणनीति पर भड़के गौतम गंभीर, दे दिय ये बड़ा बयान

सीएसके के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कासी विश्वनाथन ने बताया कि ब्रावो को राइट ग्रोइन में ग्रेड-1 टियर है और वह गुरुवार को अपने देश लौट जाएंगे।

37 साल के ब्रावो को दिल्ली कैपिटल्स के साथ 17 अक्टूबर को हुए मैच के दौरान चोट लगी थी। इस चोट के कारण वह सीएसके के लिए अगले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नहीं खेल सके थे। सीएसके वह मैच सात विकेट से हार गई थी।

इस सीजन में ब्रावो ने सीएसके के लिए सिर्फ छह मैच खेले और सात रन बनाने के अलावा छह विकेट हासिल किए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल