IPL 2020 Live Cricket Score Today RR vs DC Match 23 IPL 2020 Dream11 Royals vs Capitals at Sharjah
दिल्ली कैपिटल्स टीम ने शुक्रवार को जारी आईपीएल के 13वें सीजन के 23वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के सामने 185 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 184 रन बनाए।दिल्ली की ओर से शिमरोन हिटमायेर ने सबसे अधिक 45 रन बनाए जबकि मार्कस स्टोइनिस के बल्ले से 39 रन निकले।
इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 22 रनों का योगदान दिया। हर्षल पटेल और अक्षर पटेल ने क्रमश: 16 और 17 रन बनाए।
राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए जबकि दिल्ली के दो बल्लेबाज रन आउट हुए। ( इनपुट - आईएएनएस )
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
राजस्थान रॉयल्स : यशसवी जायसवाल, जोस बटलर (विकेटकीपर), स्टीवन स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन, महिपाल लोमरोर, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, एंड्रयू टाई, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, वरुण ऐरोन
दिल्ली कैपिटल्स : पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिम्रोन हेटमेयर, रविचंद्रन अश्विन, एक्सर पटेल, हरसिंग पटेल, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया।
दिल्ली बनाम राजस्थान
RR 138 (19.4)
DC 184/8 (20)