1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : केकेआर के खिलाफ मिली जीत के खुश हैं मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा, इन खिलाड़ियों की जमकर की तारीफ

IPL 2020 : केकेआर के खिलाफ मिली जीत के खुश हैं मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा, इन खिलाड़ियों की जमकर की तारीफ

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 16, 2020 11:42 pm IST,  Updated : Oct 16, 2020 11:42 pm IST

सीजन-13 में मुंबई इंडियंस ने लगातार पांचवी जीत दर्ज की। इसके साथ ही यह टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

IPL 2020, MI vs KKR, Rohit sharma, sports, cricket, Mumbai Indians - India TV Hindi
Rohit sharma  Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 32वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 से विकेट से हरा दिया। सीजन-13 में मुंबई इंडियंस ने लगातार पांचवी जीत दर्ज की। इसके साथ ही यह टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

इस शानदार जीत के बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, ''लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज करना हमेशा से खास रहा है। इससे टीम को काफी आत्मविश्वास मिलता है। हमें टूर्नामेंट के पहले हाफ में लक्ष्य का पीछा कम ही किया था।''

यह भी पढ़ें- MI vs KKR : IPL की पहली फिफ्टी के साथ इस सीजन धोनी समेत कई बल्लेबाजों से आगे निकले कमिंस

उन्होंने कहा, ''केकेआर के खिलाफ मुकाबले में हमने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही डिपार्टमेंट हमने बेहतर किया। इसके साथ ही हमने शुरुआत से ही मैच पर अपनी पकड़ बना कर रखी और सभी तरह की रणनीति कारगर भी रही।''

इसके अलावा रोहित ने टीम के स्पिन गेंदबाज क्रुणाल पंड्या और राहुल चहर की जमकर तारीफ की और कहा कि उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी की साथ ही चहर ने दो लगातार विकेट लेकर केकेआर के लिए मुश्किल खड़ा कर दिया।

वहीं रसेल के खिलाफ बुमराह की गेंदबाजी पर रोहित ने कहा, ''हमें पता था कि रसेल के खिलाफ बुमराह कारगर हो सकते हैं। बुहराह ने रसेल के खिलाफ जो रणनीति अपनाई वह सही साबित हुई।''

यह भी पढ़ें- IPL 2020, MI vs KKR : मुंबई से बुरी तरह हार के बाद कप्तान मॉर्गन ने कहा, "आज हम जीत की दौड़ से बाहर थे'

इसके अलावा रोहित ने क्विटंन डिकॉक के साथ बल्लेबाजी को लेकर कहा, ''मुझे क्विंटन के साथ बल्लेबाजी करने में मजा आता है। वह हमेशा खुलकर खेलना पसंद करते हैं। इसके लिए मैं अपने लिए एक अलग भूमिका तय कर लेता हूं कि बल्लेबाजी में उनका साथ देना है।''

आपको बता दें कि इस मुकाबले में केकेआर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 148 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस स्कोर के जवाब में मुंबई ने 16.5 में ओवर में महज दो विकेट खोकर 149 रन बना लिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल