1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : ऑरेंज कैप की रेस में केएल राहुल सबसे आगे, पर्पल कैप रबाडा के पास बरकरार

IPL 2020 : ऑरेंज कैप की रेस में केएल राहुल सबसे आगे, पर्पल कैप रबाडा के पास बरकरार

 Reported By: IANS
 Published : Oct 28, 2020 03:19 pm IST,  Updated : Oct 28, 2020 03:19 pm IST

आईपीएल-13 में 47 मैचों की समाप्ति के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने ऑरेंज कैप और दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबादा ने पर्पल कैप अपने पास ही रखा है।

IPL 2020 : ऑरेंज कैप की रेस...- India TV Hindi
IPL 2020 : ऑरेंज कैप की रेस में केएल राहुल सबसे आगे, पर्पल कैप रबाडा के पास बरकरार Image Source : IPLT20.COM

दुबई| आईपीएल-13 में 47 मैचों की समाप्ति के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने ऑरेंज कैप और दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबादा ने पर्पल कैप अपने पास ही रखा है। रबादा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। रबादा ने 12 मैचों में अब तक 23 विकेट लिए हैं।

किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 12 मैचों में 20 विकेट से दूसरे नंबर पर हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के राशिद खान 12 मैचों में 17 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले डे नाइट अभ्यास मैच खेलेगा भारत

बल्लेबाजों की सूची में राहुल के 12 मैचों में 595 रन हैं। दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन हैं, जिनके नाम 11 मैचों से 471 रन हैं। हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर 12 मैचों में 436 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

इस बीच, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को 88 रनों से हराया है। हैदराबाद के 10 मैचों से 12 अंक हो गए हैं और वह अभी प्लेआफ की रेस में बनी हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल