1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL : भारतीय खिलाड़ी खाली स्टेडियम में खेलकर बड़े हुए हैं, हमें कोई परेशानी नहीं - दिनेश कार्तिक

IPL : भारतीय खिलाड़ी खाली स्टेडियम में खेलकर बड़े हुए हैं, हमें कोई परेशानी नहीं - दिनेश कार्तिक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 23, 2020 07:48 pm IST,  Updated : Apr 23, 2020 11:25 pm IST

कार्तिक ने कहा है कि खाली स्टेडियम में खेलने से भारतीय खिलाड़ियों को कोई परेशनी नहीं होगी, क्योंकि भारतीय क्रिकेटर खाली स्टेडियम में ही खेल कर बड़े हुए हैं।

IPL: Indian players have grown up playing in empty stadium, we have no problem - Dinesh Karthik- India TV Hindi
IPL: Indian players have grown up playing in empty stadium, we have no problem - Dinesh Karthik Image Source : GETTY IMAGES

कोरोनावायरस के कहर को देखते हुए आईपीएल 2020 अब अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस सत्र में यह दूसरी बार हुआ है जब आईपीएल को स्थगित किया गया है। 29 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट को पहले 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया था। 

अब क्रिकेट के गलियारों में खबरें हैं कि जब स्थिति ठीक हो जाएगी तो आईपीएल को बंद दरवाजों में करवाया जाए। इस सुझाव पर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक का कहना है कि भारतीय खिलाड़ियों को इससे कोई दिक्कत नहीं होगी।

कार्तिक ने कहा है कि खाली स्टेडियम में खेलने से भारतीय खिलाड़ियों को कोई परेशनी नहीं होगी, क्योंकि भारतीय क्रिकेटर खाली स्टेडियम में ही खेल कर बड़े हुए हैं। 

ये भी पढ़ें - शाकिब का बल्ला लगभग 18 लाख में हुआ नीलाम, पूरी रकम करेंगे कोरोना राहत कोष में दान

कार्तिक ने इंग्लैंड की पूर्व महिला खिलाड़ी ईशा गुहा के साथ इंस्टाग्राम पर बात करते हुए कहा, "हम में से कई खिलाड़ी खाली स्टेडियम में खेल कर ही बड़े हुए हैं। इसलिए यह हमारे लिए नई बात नहीं होगी।"

कार्तिक ने कहा, "यह निश्चित तौर पर अजीब होगा, क्योंकि हमने आईपीएल कभी बिना दर्शकों के नहीं खेला है, लेकिन घरेलू क्रिकेट में हम बिना दर्शकों के ही मैच खेल कर बड़े हुए हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल