1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : 'यूनिवर्स बॉस नर्वस कैसे हो सकता है', जीत के बाद बोले क्रिस गेल

IPL 2020 : 'यूनिवर्स बॉस नर्वस कैसे हो सकता है', जीत के बाद बोले क्रिस गेल

 Reported By: IANS
 Published : Oct 16, 2020 06:47 am IST,  Updated : Oct 16, 2020 06:47 am IST

आईपीएल-13 के पहले हाफ में बेंच पर बैठने के बाद गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ वापसी करने वाले क्रिस गेल ने शानदार अर्धशतक जमा अपनी टीम को जीत दिलाई।

IPL 2020 : 'यूनिवर्स बॉस...- India TV Hindi
IPL 2020 : 'यूनिवर्स बॉस नर्वस कैसे हो सकता है', जीत के बाद बोले क्रिस गेल Image Source : IPLT20.COM

शारजाह| आईपीएल-13 के पहले हाफ में बेंच पर बैठने के बाद गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ वापसी करने वाले क्रिस गेल ने शानदार अर्धशतक जमा अपनी टीम को जीत दिलाई। गेल ने 53 रनों की पारी खेली। उन्होंने 45 गेंदों का सामना कर एक चौका और पांच शानदार छक्के मारे।

मैच के बाद उनसे पूछा गया कि क्या वो नवर्स थे तो उन्होंने अपने अंदाज में जवाब दिया। ईएसपीएनक्रिकइंफो ने गेल के हवाले से लिखा, "मैं नवर्स नहीं था, कम ऑन यूनिवर्स बॉस बल्लेबाजी कर रहा था, मैं नर्वस कैसे हो सकता हूं। पिच काफी धीमी पिच थी, लेकिन इस पर दूसरी बल्लेबाजी करना अच्छा था।"

RCB vs KXIP : मैच से पहले मैदान पर लोट-पोट कर नाच रहे थे विराट कोहली, वीडियो हुआ वायरल

गेल सलामी बल्लेबाज हैं लेकिन पंजाब ने इस मैच में उन्हें तीसरे नंबर पर भेजा। इस पर गेल ने कहा, "टीम ने मुझसे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने को कहा। मेरे लिए यह मुद्दा नहीं है। हमारी सलामी जोड़ी पूरे टर्नामेंट में लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर रही है और हम उससे छेड़छाड़ नहीं करना चाहते थे। मुझे काम दिया गया था और मैंने उसे लिया।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल