1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : रबाडा ने माना, अपनी ताकतों पर काम करके वापसी करेगी दिल्ली कैपिटल्स

IPL 2020 : रबाडा ने माना, अपनी ताकतों पर काम करके वापसी करेगी दिल्ली कैपिटल्स

 Reported By: IANS
 Published : Oct 26, 2020 05:53 pm IST,  Updated : Oct 26, 2020 05:54 pm IST

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा आईपीएल-13 में टीम की पिछली लगातार दो हार से चिंतित नहीं हैं और उनका मानना है कि टीम आगामी मैच में वापसी करेगी।

Kagiso Rabada- India TV Hindi
Kagiso Rabada Image Source : IPLT20.COM

दुबई| दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा आईपीएल-13 में टीम की पिछली लगातार दो हार से चिंतित नहीं हैं और उनका मानना है कि टीम आगामी मैच में वापसी करेगी। दिल्ली कैपिटल्स को पिछले दो मैचों में किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली 11 मैचों से 14 अंकों के साथ तालिका में दूसरे नंबर पर है और अब उसे अपना अगला मुकाबला मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेलना है।

रबाडा ने कहा कि उनकी टीम को कुछ चीजों पर का काम करने की जरूरत है, जिससे उन्हें टूर्नामेंट के अहम मोड़ पर वापसी करने में मदद मिलेगी।

रबाडा ने कहा, "आप यहां क्वालीटी क्रिकेट खेल रहे हैं और यह आसान नहीं है। हमने अच्छी शुरुआत की, जोकि हमेशा करना चाहते हैं। इन दिनों यही हो रहा है और लेकिन हमें कुछ चीजों पर फिर से काम करने की जरूरत है।"

उन्होंने कहा, "हम टूर्नामेंट के अहम मोड़ पर हैं और आप अच्छी टीमों के खिलाफ खेलते हैं। दिन होने पर कोई भी जीत सकता है। आगे हमारे पास अभी कुछ मैच हैं और कुल मिलाकर हमें अपनी ताकतों पर काम करने की जरूरत है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम कुछ बदलाव करेंगे।"

ये भी पढ़ें - RR vs MI : मैच के बाद परिवार को लेकर भावुक हुए स्टोक्स, कहा इस शतक से उन्हें थोड़ी खुशी मिलेगी

यह पूछे जाने पर कि टूर्नामेंट में उनकी टीम उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रही है, तेज गेंदबाज ने कहा, "आपको केवल यह मानना पड़ेगा कि आप क्वालीटी टीमों के खिलाफ खेलते हैं और ऐसी चीजें होती रहती है। हर कोई क्रिकेट खेल रहा है, हर कोई हारता है, जीतता है। इसलिए इसके बारे में हमें ज्यादा नहीं सोचना चाहिए।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल