1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020, KKR vs SRH : हैदराबाद ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी का फैसला, ये रही 'Playing XI's'

IPL 2020, KKR vs SRH : हैदराबाद ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी का फैसला, ये रही 'Playing XI's'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 26, 2020 07:02 pm IST,  Updated : Sep 26, 2020 07:12 pm IST

केकेआर और सनराइजर्स दोनों ने ही अपने पहले मैच गंवाए हैं। ऐसे में दोनों टीमों के कप्तान की कोशिश होगी वह टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज करें।

KKR vs SRH Toss Update- India TV Hindi
KKR vs SRH Toss Update Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में आज 8वां मैच खेला जाएगा। मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच है। दोनों ही टीमों के लिए सीजन-13 की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। केकेआर और सनराइजर्स दोनों ने ही अपने पहले मैच गंवाए हैं। ऐसे में दोनों टीमों के कप्तान की कोशिश होगी वह टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज करें। 

केकेआर की टीम को आईपीएल के अपने शुरुआती मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा जिसके कारण उसके रन रेट में काफी गिरावट देखने को मिली है। केकेआर के लिए पहले मैच में सबसे बड़ी परेशानी विदेशी खिलाड़ियों का नहीं चलना था। 

ऐसे में केकेआर के खिलाफ टीम चाहेगी की वह अपनी पिछली गलतियों को सुधार कर इस मुकाबले में मैदान पर उतरे। वहीं सनराइजर्स की टीम को अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम से हार का सामना करना पड़ा है।

टॉस- हैदराबाद ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी का फैसला। 

वेन्यू- दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

टीम में बदलाव- केकेआर में संदीप की जगह कमलेश नागरकोटी और निखिल नाईक की जगह वरुण चक्रवर्ती को मौका दिया है। जबकि हैदराबाद ने मार्श की जगह मोहम्मद नबी, विजय शंकर की जगह रिद्धिमान साहा और संदीप शर्मा की जगह खलील अहमद को जगह दी।

टीमें-

सनराइजर्स हैदराबाद (XI)- डेविड वार्नर (c), जॉनी बेयरस्टॉ (w), मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, मोहम्मद नबी, रिद्धिमान साहा, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, के खलील अहमद, टी नटराजन।

कोलकाता नाइट राइडर्स (XI)-सुनील नरेन, शुभमन गिल, दिनेश कार्तिक (w / c), नितीश राणा, इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, शिवम मावी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल