1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. जानिए कबसे दुबई में खेला जाएगा महिला मिनी IPL 2020, सामने आई तारीखें

जानिए कबसे दुबई में खेला जाएगा महिला मिनी IPL 2020, सामने आई तारीखें

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 30, 2020 08:08 pm IST,  Updated : Sep 30, 2020 08:08 pm IST

महिला क्रिकेट का ‘मिनी आईपीएल’ कही जा रही चैलेंजर सीरिज संयुक्त अरब अमीरात में चार से नौ नवंबर के बीच खेली जायेगी।

Women Ipl 2020- India TV Hindi
Women Ipl 2020 Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली| महिला क्रिकेट का ‘मिनी आईपीएल’ कही जा रही चैलेंजर सीरिज संयुक्त अरब अमीरात में चार से नौ नवंबर के बीच खेली जायेगी। इंडियन प्रीमियर लीग के एक आला अधिकारी ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत में महिला क्रिकेट पूरी तरह से रूक गया है जिसकी काफी आलोचना की जा रही है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली हालांकि बार बार कहते आये हैं कि तीन टीमों का एक टूर्नामेंट होगा जिसकी पुष्टि यूएई में एक सीनियर अधिकारी ने की।

आईपीएल के एक सीनियर अधिकारी ने कहा ,‘‘ टूर्नामेंट की तारीख तय हो गई है । यह चार से नौ नवंबर के बीच खेला जायेगा । तीन टीमों ट्रेलब्लेजर्स, वेलोसिटी और सुपरनोवाज के बीच मुकाबले होंगे । कुल चार मुकाबले खेले जायेंगे।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ फाइनल नौ नवंबर को होगा क्योंकि हम पुरूषों के फाइनल के दिन इसका आयोजन नहीं करना चाहते थे।’’

मुस्तफिजुर को हो रहा है IPL 2020 में नहीं खेल पाने का अफसोस, बोर्ड ने नहीं दी थी NOC

बीसीसीआई ने पिछले सप्ताह ही पूर्व स्पिनर नीतू डेविड की अध्यक्षता में महिला क्रिकेट के लिये नयी चयन समिति की घोषणा की जो अब ये तीन टीमें चुनेगी। समझा जाता है कि टीमें अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में यूएई जाकर छह दिन का अनिवार्य पृथकवास पूरा करेंगी।

सूत्र ने कहा कि महिला क्रिकेटरों ने लंबे समय से खेला नहीं है तो उन्हें अभ्यास का पूरा समय दिया जायेगा। महिला बिग बैश लीग उसी समय होने के कारण आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के शीर्ष क्रिकेटर उपलब्ध नहीं होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल