1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : जानिए आईपीएल के जारी सीजन में किसके पास है 'पर्पल' व 'ऑरेंज' कैप

IPL 2020 : जानिए आईपीएल के जारी सीजन में किसके पास है 'पर्पल' व 'ऑरेंज' कैप

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 09, 2020 04:29 pm IST,  Updated : Oct 09, 2020 04:29 pm IST

राहुल हालांकि इस मैच में सिर्फ 11 रन ही बना पाए लेकिन वह दूसरे स्थान पर काबिस फाफ डु प्लेसिस से अंतर बढ़ाने में कारगर रहे।

KL Rahul- India TV Hindi
KL Rahul Image Source : IPL 2020.COM

दुबई| आईपीएल-13 के 22वें मैच के समापन के बाद औरेंज कैप किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल के पास ही है और पर्पल कैप भी दिल्ली कैपिटल्स के कागिसो रबादा के पास है। आईपीएल में गुरुवार को सनाइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को दुबई इंटरनेशन स्टेडियम में खेले गए मैच में 69 रनों से हरा दिया।

राहुल हालांकि इस मैच में सिर्फ 11 रन ही बना पाए लेकिन वह दूसरे स्थान पर काबिस फाफ डु प्लेसिस से अंतर बढ़ाने में कारगर रहे। राहुल के अब छह मैचों में 313 रन हो गए हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर चेन्नई के फाफ हैं जिनके नाम छह मैचों में 299 रन हैं। पंजाब के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 281 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं।

गेंदबाजों में रबादा पांच मैचों में 12 विकेट लेकर पहले स्थान पर बने हुए हैं। दूसरे और तीसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बाउल्ट हैं। बुमराह के नाम 11 विकेट हैं और बाउल्ट के नाम 10 विकेट हैं।

SRH vs KXIP : जब पंजाब का यह खिलाड़ी कर रहा था छक्कों की बरसात तो घबरा गए थे डेविड वॉर्नर, मैच के बाद कही ये बात

अंकतालिका में मुंबई इंडियंस पहले स्थान पर काबिज है। उसेक छह मैचों में आठ अंक हैं। दिल्ली दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल