1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : पोलार्ड और हार्दिक से खेल के गुर सीख रहे हैं इशान किशन

IPL 2020 : पोलार्ड और हार्दिक से खेल के गुर सीख रहे हैं इशान किशन

 Edited By: Bhasha
 Published : Oct 03, 2020 05:57 pm IST,  Updated : Oct 03, 2020 05:57 pm IST

रॉयल चैंलेंजर बेंगलोर के खिलाफ 99 रन की धुंआधार पारी खेलने वाले किशन ने कहा कि वह कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पंड्या जैसे सीनियर खिलाड़ियों से इस खेल के गुर सीख रहे हैं। 

Ishan Kishan, Rohit Sharma, Kieron Pollard, Hardik Pandya, cricket news, latest updates, IPL 2020, S- India TV Hindi
Ishan Kishan Image Source : IPLT20.COM

मुंबई इंडियन्स के युवा बल्लेबाज इशान किशन ने कहा कि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में सीखा है कि टी20 मैच सिर्फ बड़े शॉट लगाने के बारे में नहीं है बल्कि खेल के दूसरे पहलू भी प्रतियोगिता के परिणाम को प्रभावित करते हैं। 

रॉयल चैंलेंजर बेंगलोर के खिलाफ 99 रन की धुंआधार पारी खेलने वाले किशन ने कहा कि वह कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पंड्या जैसे सीनियर खिलाड़ियों से इस खेल के गुर सीख रहे हैं। 

झारखंड के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ‘‘मैं पिछले तीन साल से उनके साथ काम कर रहा हूं और मुझे पता है कि वे कैसे खेल की योजना बनाते हैं। यह केवल ताकत के बारे में नहीं है। यह खेल को आखिर तक ले जाने और गेंदबाजों पर दबाव डालने के बारे में हैं ।’’ 

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अगले मुकाबले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ उनकी टीम में कुछ अच्छे गेंदबाज है । मुझे पता है कि यह एक छोटा स्टेडियम है, लेकिन साथ ही, अगर हमें ढीली गेंदें नहीं मिलती हैं, तो हमें उन गेंदों का सम्मान करना होगा।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल