Live cricket Score SRH vs RCB IPL 2020 Eliminator Sunrisers vs Royal Challengers Live Updates Abu Dhabi
नमस्कार आपका स्वागत है इंडिया टी. वी. के लाइव ब्लॉग अपडेट में, सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर शुक्रवार को शेख जाएद स्टेडियम में जारी आईपीएल-13 के एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली बेंगलोर 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 131 रन ही बना पाई। बेंगलोर के लिए अब्राहम डिविलियर्स ने सबसे अधिक 56 रनों की पारी खेली। उन्होंने 43 गेंदों का सामना किया और पांच चौके लगाए। एरॉन फिंच ने भी 32 रनों का योगदान दिया। हैदराबाद के लिए जेसन होल्डर ने तीन विकेट लिए। टी.नटराजन ने दो सफलताएं अर्जित कीं।इस मुकाबले को जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी, जिसे मुम्बई इंडियंस ने गुरुवार को खेले गए क्वालीफायर-1 में हराया था। मुम्बई की टीम दिल्ली को हराकर फाइनल में पहुंच चुकी है। मुम्बई की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर रही थी और दिल्ली दूसरी थी। इसी कारण दोनों का सामना क्वालीफायर-1 में हुआ। 8 टीमों की तालिका में सनराइजर्स तीसरे और बेंगलोर चौथे स्थान पर थी। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है क्योंकि यहां की हार उसे लीग से बाहर कर देगी।
दोनों टीमें इस प्रकार है:
RCB- एरोन फिंच, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स (विकेटकीपर), मोइन अली, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दूबे, नवदीप सैनी, एडम ज़म्पा, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
SRH- डेविड वार्नर (कप्तान), श्रीवत्स गोस्वामी (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, राशिद खान, शाहबाज़ नदीम, संदीप शर्मा, टी नटराजन।
आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव स्कोर
SRH 132/4 (19.4)
RCB 131/7 (20)