1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020, KXIP vs RR Highlights : स्टोक्स (50) और संजू (48) की पारी से राजस्थान ने पंजाब को 7 विकेट से हराया
  Live Now

IPL 2020, KXIP vs RR Highlights : स्टोक्स (50) और संजू (48) की पारी से राजस्थान ने पंजाब को 7 विकेट से हराया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 30, 2020 06:16 pm IST,  Updated : Nov 11, 2022 06:44 am IST

लाइव स्कोर KXIP बनाम RR लाइव क्रिकेट स्कोर IPL 2020 मैच 50 पंजाब बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव मैच अपडेट इंडिया टी. वी. स्पोर्ट्स पर।

Live Score KXIP vs RR live cricket score IPL 2020 match 50 Kings Xi Punjab vs Rajasthan Royals Live - India TV Hindi
Live Score KXIP vs RR live cricket score IPL 2020 match 50 Kings Xi Punjab vs Rajasthan Royals Live Match Updates Abu Dhabi Image Source : IPLT20.COM

Live Score KXIP vs RR live cricket score IPL 2020 match 50 Kings Xi Punjab vs Rajasthan Royals Live Match Updates Abu Dhabi

क्रिस गेल के शानदार अर्धशतक के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल-13 के 50वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 185 रनों का स्कोर खड़ा किया है। गेल के अलावा कप्तान लोकेश राहुल ने भी शानदार पारी खेली लेकिन अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए।

गेल ने अपनी पारी में 63 गेंदों पर 99 रनों की तूफानी पारी खेली और छह चौके और आठ छक्के लगाए। राहुल ने 46 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 41 गेंदों का सामना किया और तीन चौके और दो छक्के लगाए। निकलोस पूरन ने 10 गेंदों पर 22 रन बनाए।

राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स ने दो-दो विकेट लिए।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-:

किंग्स इलेवन पंजाब :  केएल राहुल (विकेटकीपर / कप्तान), मनदीप सिंह, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

राजस्थान रॉयल्स :रॉबिन उथप्पा, बेन स्टोक्स, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जोस बटलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, वरुण आरोन, कार्तिक त्यागी।

पंजाब बनाम राजस्थान लाइव क्रिकेट स्कोर 

RR 186/3 (17.3)

KXIP 185/3 (20)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल