1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : शानदार क्रिकेट के जरिए मौजूदा सत्र को यादगार बनाना चाहते हैं केएल राहुल

IPL 2020 : शानदार क्रिकेट के जरिए मौजूदा सत्र को यादगार बनाना चाहते हैं केएल राहुल

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 19, 2020 07:21 pm IST,  Updated : Sep 19, 2020 07:21 pm IST

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने शनिवार को कहा कि उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में अच्छी क्रिकेट खेल कर इसे यादगार बनाने की कोशिश करेगी।

IPL 2020 : शानदार क्रिकेट के...- India TV Hindi
IPL 2020 : शानदार क्रिकेट के जरिए मौजूदा सत्र को यादगार बनाना चाहते हैं केएल राहुल  Image Source : TWITTER: @LIONSDENKXIP

दुबई। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने शनिवार को कहा कि उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में अच्छी क्रिकेट खेल कर इसे यादगार बनाने की कोशिश करेगी। राहुल की अगुवाई में टीम रविवार को यहां के दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने अभियान को शुरुआत करेगी।

राहुल ने कहा, ‘‘ टीम शानदार है, हम अच्छे से घुल-मिल रहे है और सत्र को यादगार बनाने के लिए बेहतरीन क्रिकेट खेलना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमें आईपीएल के इस सत्र में अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर विश्वास है। हम इसे लेकर प्रेरित और उत्साहित है।’’ पिछले दो सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले राहुल इस बार टीम का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि यूएई में दर्शकों के बिना आईपीएल खेलना चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन टीम इसके लिए तैयार है। 

IPL 2020 : CSK के खिलाफ मुकाबले से पहले रोहित शर्मा ने धोनी की टीम के बारे में कही ये बात

उन्होंने कहा, ‘‘ इस साल एक अलग अनुभव होने जा रहा है, लेकिन हम एक टीम के रूप में चुनौती के लिए तैयार हैं और उन सभी प्रशंसकों के लिए खेल रहे हैं जो हमारा समर्थन करते हैं।’’ किंग्स इलेवन पंजाब की टीम अब तक आईपीएल चैम्पियन नहीं बनी है। राहुल को उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ी मयंक अग्रवाल और मोहम्मद शमी के अलावा क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल, शेल्डन कॉटरेल, जिमी नीशम, निकोलस पूरन और मुजीब जदरान जैसे विदेशी खिलाड़ियों के दम पर टीम इस कारनामे को कर पायेगी। 

IPL 2020 : 14 महीने बाद मैदान में नजर आएंगे धोनी, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #WelcomeBackDhoni

मुख्य कोच अनिल कुंबले ने कहा, ‘‘ टीम मजबूत लग रही है और हमारे पास इस सत्र में शीर्ष स्तर के खिलाड़ी है। ये खिलाड़ी वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं और हमारे दल में युवा और अनुभव का अच्छा संतुलन है।’’ भारतीय टेस्ट टीम के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘ हमें इस सत्र से अच्छे नतीजे की उम्मीद है। मैं मानता हूं कि टीम में इस सत्र में खिताब हासिल करने का जरूरी दमखम है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल