1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 :DC के खिलाफ मिली जीत को रोहित ने बताया इस सीजन मुंबई का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

IPL 2020 :DC के खिलाफ मिली जीत को रोहित ने बताया इस सीजन मुंबई का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

 Reported By: IANS
 Published : Nov 06, 2020 08:24 am IST,  Updated : Nov 06, 2020 08:24 am IST

क्वालीफायर-1 में एकतरफा मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को मात देने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि यह उनकी टीम का अभी तक का इस सीजन का सबसे अच्छा प्रदर्शन था।

IPL 2020 : दिल्ली के खिलाफ...- India TV Hindi
IPL 2020 : दिल्ली के खिलाफ मिली जीत को रोहित ने बताया इस सीजन मुंबई का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन Image Source : PTI

दुबई| आईपीएल-13 के क्वालीफायर-1 में एकतरफा मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को मात देने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि यह उनकी टीम का अभी तक का इस सीजन का सबसे अच्छा प्रदर्शन था। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए और दिल्ली को 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 143 रनों पर ही रोक दिया। इस जीत के साथ मुंबई ने फाइनल में जगह बना ली है।

मैच के बाद रोहित ने कहा, "मुझे लगता है कि यह हमारी टीम का अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। हम जिस सोच के साथ मैदान पर आए वो शानदार था। पहला विकेट दूसरे ओवर में खोने के बाद क्विंटन डी कॉक और सूर्यकुमार यादव ने जिस तरह की बल्लेबाजी की, हमने जिस तरह से अंत किया और फिर बेहतरीन गेंदबाजी।"

मुंबई के खिलाफ मिली हार से निराश हैं दिल्ली के कप्तान अय्यर, टीम के खिलाड़ियों को लेकर किया यह इशारा

रोहित ने कहा कि उनकी टीम अलग है क्योंकि वह अपने दिमाग में कोई लक्ष्य लेकर नहीं चलते। रोहित ने कहा, "हमारे दिमाग में कोई लक्ष्य नहीं था क्योंकि हम अलग टीम हैं और हम अलग खेलना चाहते हैं। हम स्थिति के हिसाब से खेलना चाहते हैं।"

रोहित इस मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए थे। लेकिन सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन के अर्धशतकों और क्विंटन डी कॉक, हार्दिक पांड्या की अहम पारियों के दम पर टीम ने मजबूत स्कोर हासिल किया।

रोहित ने कहा, "हम अच्छी शुरुआत करना चाहते थे। दूसरे ओवर में मेरा विकेट खोना अच्छा नहीं था, लेकिन फिर डीकॉक और सूर्यकुमार ने हमारी तरफ मैच को मोड़ दिया। ईशान शानदार फॉर्म में हैं इसलिए हम उन्हें पॉजिटिव ही रखना चाहते हैं। इसलिए टाइमआउट में उनका साफ संकेत दे दिया गया था।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल