MI vs KKR Live Score IPL 2020 Mumbai Indians Kolkata Knight Riders Live match 32 Live Updates
कोलकाता नाइट राइडर्स ने शेख जाएद स्टेडियम में जारी आईपीएल के 13वें सीजन के 32वें मुकाबले में मुम्बई इंडियंस के सामने 149 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 148 रन बनाए। कोलकाता की ओर से पैट कमिंस ने 36 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 53 रनों की नायाब पारी खेली।कमिंस ने कप्तान इयोन मोर्गन के साथ 56 गेंदों पर 86 रनों की अविजित साझेदारी की। मोर्गन ने अपनी कप्तानी में पहले ही मैच में प्रभावित करते हुए 29 गेंदों पर दो चौके और इतने ही छक्कों की मदद से नाबाद 39 रन बनाए।मुम्बई की ओर से राहुल चाहर ने चार ओवर में 18 रन खर्च करते हुए दो सफलता हासिल की। ( इनपुट - भाषा )
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
कोलकाता नाइट राइडर्स : राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, क्रिस ग्रीन, पैट कमिंस, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, प्रसीद कृष्णा।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
MI 142/2 (16.1)*
KKR 148/5 (20)