1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. विश्व क्रिकेट के महान खिलाड़ी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को विशेष बनाते हैं - मुरली विजय

विश्व क्रिकेट के महान खिलाड़ी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को विशेष बनाते हैं - मुरली विजय

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 15, 2020 04:35 pm IST,  Updated : Apr 15, 2020 04:35 pm IST

विजय ने कहा,‘‘चेन्नई सुपरकिंग्स बहुत ही विशेष टीम है। जिस तरह के खिलाड़ी पहली नीलामी में टीम से जुड़े, वे विश्व क्रिकेट के महान खिलाड़ी हैं।’’   

Murali Vijay told Chennai Super Kings special team of IPL- India TV Hindi
Murali Vijay told Chennai Super Kings special team of IPL Image Source : GETTY IMAGES

चेन्नई। आईपीएल के 12 खिताबों में से तीन खिताब पर अपना कब्जा कर चुकी चेन्नई सुपर किंग्स को टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने विशेष टीम बताया है। मुरली विजय का कहना है कि इस टीम में मौजूद विश्व क्रिकेट के महान खिलाड़ी इसे विशेष बनाते हैं। मुरली विजय आईपीएल 2009 से 2013 तक इस टीम का हिस्सा था और 2018 में वापस चेन्नई ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था।

मुरली विजय ने चेन्नई सुपरकिंग्स की वेबसाइट पर कहा,‘‘चेन्नई सुपरकिंग्स बहुत ही विशेष टीम है। जिस तरह के खिलाड़ी पहली नीलामी में टीम से जुड़े, वे विश्व क्रिकेट के महान खिलाड़ी हैं।’’ 

उन्होंने फ्रेंचाइजी में शुरूआती दिनों के बारे में बात करते हुए कहा,‘‘हम युवाओं के लिये यह बहुत सम्मान की बात थी कि हमें ड्रेसिंग रूम में कुछ महान खिलाड़ियों के साथ कंधे से कंधा मिलाने का मौका मिला। आप उन्हें देखकर और उनके साथ होने से ही काफी कुछ सीख जाते हो।’’ 

भारत के लिये 61 टेस्ट खेल चुका यह 36 साल का खिलाड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स के लिये सभी तीन खिताबी जीत का हिस्सा था।

(With PTI Inputs)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल