1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. lPL 2020 में बेन स्टोक्स के खेलने को लेकर राजस्थान के कोच ने दिया बड़ा बयान

lPL 2020 में बेन स्टोक्स के खेलने को लेकर राजस्थान के कोच ने दिया बड़ा बयान

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 15, 2020 05:52 pm IST,  Updated : Sep 15, 2020 05:52 pm IST

राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा है कि फ्रेंचाइजी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिग्गज हरफनमौला बेन स्टोक्स की उपलब्धता को लेकर ‘सुनिश्चित नहीं’ है।

lPL 2020 में बेन स्टोक्स के...- India TV Hindi
lPL 2020 में बेन स्टोक्स के खेलने को लेकर राजस्थान के कोच ने दिया बड़ा बयान  Image Source : IPLT20.COM

दुबई। राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा है कि फ्रेंचाइजी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिग्गज हरफनमौला बेन स्टोक्स की उपलब्धता को लेकर ‘सुनिश्चित नहीं’ है, जो न्यूजीलैंड में आपने बीमार पिता के साथ हैं। 

पिछले साल इंग्लैंड की विश्व कप खिताबी जीत के नायक रहे स्टोक्स कठिन दौर से गुजर रहे हैं। अपने पिता को ब्रेन कैंसर का पता लगने के बाद वह पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला के दूसरे टेस्ट से पहले अगस्त में टीम से हट गये थे। मैकडोनाल्ड ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘‘ सबसे पहले और जरूरी यह है कि हमारी संवेदनाएं स्टोक्स के परिवार के साथ है। यह मुश्किल परिस्थिति है, इसलिए हम उसे उतना समय दे रहे हैं जितना उसे जरूरत है।’’

आकाश चोपड़ा के मुताबिक कोहली के बाद ये खिलाड़ी हो सकता है टीम इंडिया का अगला कप्तान

उन्होंने कहा, ‘‘ स्टोक्स की स्थिति अभी क्या है, हमें नहीं पता है लेकिन एक बार चीजें साफ हो जाएं तो हम कोई फैसला कर सकेंगे। हम अभी यह अनुमान नहीं लगा सकते कि उनका क्या होगा।’’ टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ के ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में नहीं खेलने के बारे में पूछे जाने पर मैकडोनाल्ड ज्यादा चिंतित नहीं दिखे।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है उसकी सोच स्पष्ट है। उसे थोड़े समय की जरूरत है। कनकशन (सिर में चोट) के बाद पहले और दूसरे वनडे के बीच काफी कम समय था तो सावधानी बरतते हुए ऐसा किया गया होगा। उम्मीद है कि वह बुधवार (तीसरे वनडे) को मैदान पर दिखेंगे।’’

पिछले साल टीम के मुख्य कोच नियुक्त हुए मैकडोनाल्ड को अपने पहले आईपीएल में युवा खिलाड़ियों के बूते टीम से बेहतर नतीजे की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमने अपने बाएं हाथ की बल्लेबाजी को मजबूत किया है। खासकर (अनुज) रावत और (यशस्वी) जायसवाल जैसे घरेलू खिलाड़ी के रूप में हमें कुछ अच्छे विकल्प मिले हैं। अनुभवी डेविड मिलर के पास शानदर फिनिशिंग कौशल है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल