1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आकाश चोपड़ा के मुताबिक कोहली के बाद ये खिलाड़ी हो सकता है टीम इंडिया का अगला कप्तान

आकाश चोपड़ा के मुताबिक कोहली के बाद ये खिलाड़ी हो सकता है टीम इंडिया का अगला कप्तान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 15, 2020 10:54 am IST,  Updated : Sep 15, 2020 11:00 am IST

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के लिए ये साल काफी शानदार रहा है। राहुल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे और उन्होंने अपने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया।

आकाश चोपड़ा के...- India TV Hindi
आकाश चोपड़ा के मुताबिक कोहली के बाद ये खिलाड़ी हो सकता है टीम इंडिया का अगला कप्तान Image Source : GETTY

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के लिए ये साल काफी शानदार रहा है। राहुल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे और उन्होंने अपने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया। राहुल ने वनडे सीरीज में कनकशन की वजह से ऋषभ पंत के बार होने के बाद विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभाली और अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया।

इस सीरीज के बाद केएल राहुल ने लिमिटेड ओवर टीम के सदस्य के तौर पर न्यूजीलैंड का दौरा किया। इस दौरे पर उन्होंने वनडे और T20 में अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया। इस दौरे पर राहुल को एक T20I में कप्तानी करने का भी मौका मिला। यही नहीं, इस सीरीज में राहुल के बल्ले ने टॉप आर्डर के साथ-साथ नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए रनों की बरसात की। 

IPL 2020 : एडम जैम्पा ने बताया प्लान, जिससे वो इस सीजन RCB के लिए मचाना चाहते हैं धमाल

भारतीय टीम की ब्लू जर्सी में कमाल दिखाने के बाद केएल राहुल अब बतौर कप्तान आईपीएल के 13वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब टीम की ओर से अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। इस बीच भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि इस सीजन कप्तान के रुप में राहुल बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आकाश ने ये बात एक फैंस के सवाल के जवाब में कही।

चोपड़ा ने अपने फेसबुक पेज पर अपलोड वीडियो में कहा, "मुझे उम्मीद है कि इस सीजन केएल राहुल बतौर कप्तान अच्छा प्रदर्शन करेंगे।" उन्होंने कहा, "हमें उनकी कप्तानी का अंदाजा लग जाएगा, कि वो किस तरह से खेल को आगे ले जाते हैं और किस तरह की रणनीति अपनाते हैं। अगर हम कोहली और रोहित को देखें, तो दोनों एक ही उम्र के हैं और एक समय पर आकर आपको लग सकता है कि अब उनमें वो कप्तान वाली बात नहीं रही।"

उन्होंने कहा, "जैसा कि कहा जाता है कि एक समय आता है जब आपको मशाल किसी और के हाथों में देनी होती है। जैसे एमएस धोनी ने कोहली को दी थी। वैसे ही एक समय बाद कोहली किसी और को देंगे। जब वो ऐसा करेंगे, तो राहुल इसके सबसे बड़े दावेदार हो सकते हैं। मुझे लगता है कि यह IPL दिखा देगा कि राहुल किस तरह के कप्तान साबित होंगे। मुझे लगता है कि वो अच्छे कप्तान साबित होंगे।"

IPL 2020 : मुंबई इंडियंस के साथ नजर आए सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर, फैन्स बोले 'नेपोटिज्म' जारी

कप्तान के तौर पर केएल राहुल का ये पहला सीजन है जिसका आगाज 19 सितंबर से यूएई के अबु धाबी में हो रहा है। इससे पहले जब साल 2014 में IPL के 20 मैच यूएई में खेले गए थे, तब पंजाब की टीम ने अपने सभी मैचों में जीत दर्ज की थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल