1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. ऋषभ पंत ने खोला राज, बताया इस वजह से आईपीएल में कर पाते हैं खुलकर बल्लेबाजी

ऋषभ पंत ने खोला राज, बताया इस वजह से आईपीएल में कर पाते हैं खुलकर बल्लेबाजी

 Reported By: Bhasha
 Published : May 01, 2020 10:46 pm IST,  Updated : May 01, 2020 10:46 pm IST

ऋषभ पंत का कहना है कि उनकी आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग उन्हें अपनी तरह से खेलने की पूरी आजादी देते हैं।

Rishabh Pant opened the secret, because of this he can bat openly in IPL- India TV Hindi
Rishabh Pant opened the secret, because of this he can bat openly in IPL Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। अक्सर आते ही आक्रामक खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा देने वाले ऋषभ पंत का कहना है कि उनकी आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग उन्हें अपनी तरह से खेलने की पूरी आजादी देते हैं। पंत ने अपनी टीम के साथ इंस्टाग्राम चैट पर कहा,‘‘वह मुझे पूरी आजादी देते हैं। वह कहते हैं कि जैसा चाहो, खेलो।’’ 

उन्होंने यह भी कहा कि आईपीएल 2018 सत्र उनके लिये जिंदगी बदलने वाला रहा। पंत ने इसमें 14 मैचों में 650 रन बनाये थे जिसमें छह अर्धशतक शामिल थे। उन्होंने कहा ,‘‘वह सत्र मेरे लिये जिंदगी बदलने वाला था। मुझे उस कामयाबी की जरूरत थी। हम पिछली बार नॉकआउट तक पहुंचे और तीसरे स्थान पर रहे।’’ 

उन्होंने टेस्ट क्रिकेट खेलने की चुनौतियों के बारे में कहा,‘‘मुझे टेस्ट खेलना पसंद है। आप खुद को समय दे सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में आपकी असल परीक्षा होती है।’’ 

ये भी पढ़ें - भारत को भारत में हराना है ऑस्ट्रेलियाई टीम का लक्ष्य, लैंगर ने दिया बड़ा बयान

पंत ने अपने शुरूआती दिनों के संघर्ष के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि एम एस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, सुरेश रैना और शिखर धवन जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने उनकी काफी मदद की। 

अपने आदर्श एडम गिलक्रिस्ट के बारे मे उन्होंने कहा,‘‘समय के साथ मुझे अहसास हुआ कि आपको अपने आदर्श से सीखना होता है, उसकी नकल नहीं करनी होती । आपको अपनी अलग पहचान बनानी होती है ।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल