नमस्कार आपका स्वागत है इंडिया टी. वी. लाइव ब्लॉग अपडेट में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सोमवार को आईपीएल-13 के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 194 रन बनाए। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलोर के लिए अब्राहम डिविलियर्स ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने 33 गेंदों पर नाबाद 73 रनों की पारी खेली जिसमें पांच चौके और छह छक्के शामिल रहे।
एरॉन फिंच ने 37 गेंदों पर 47 रन बनाए। विराट कोहली ने 28 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए। कोहली और डिविलियर्स ने अंतिम पांच ओवर में 83 रन जोड़े।
कोलकाता के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और आंद्रे रसेल ने एक-एक विकेट लिए। ( इनपुट - आईएएनएस )
दोनों टीमें:-
केकेआर- राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, नितीश राणा, इयोन मोर्गन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर/ कप्तान), टॉम बैंटन, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, प्रिसिध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती।
आरसीबी- देवदत्त पडिक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, इसुरु उदाना, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
KKR 112/9 (20)
RCB 194/2 (20)