नमस्कार, आपका स्वागत है! इंडिया टी. वी. लाइव क्रिकेट अपडेट में, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज आईपीएल 2020 का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है।संजू सैमसन और कप्तान स्टीव स्मिथ के तूफानी अर्धशतकों की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को यहां के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में जारी आईपीएल के 13वें सीजन के अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जीत के लिए 217 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने सात विकेट पर 216 रनों का स्कोर बनाया। सैमसन और स्मिथ ने दूसरे विकेट लिए 121 रनों की शतकीय साझेदारी की।
सैमसन ने 32 गेंदों पर एक चौका और नौ छक्कों की मदद से 74 और स्मिथ ने 47 गेंदों पर चार चौके और इतने ही छक्के के सहारे 69 रन बनाए। उनके अलावा जोफ्रा आर्चर ने 8 गेंदों पर चार छक्कों की मदद से नाबाद 27 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सैम कुरैन ने सर्वाधिक तीन और दीपक चाहर, लुंगी एनगिडी तथा पीयूष चावला ने एक-एक विकेट लिए।
CSK 200/6 (20)
RR 216/7 (20.0)
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है :-
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): रॉबिन उथप्पा, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (विकेट कीपर), स्टीवन स्मिथ (कप्तान), डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, टॉम कुरेन, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट, श्रेयस गोपाल।
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन) : मुरली विजय, शेन वॉटसन, फाफ डुप्लेसिस, रितुराज गायकवाड़, केदार जाधव, एमएस धोनी (w / c), रवींद्र जडेजा, सैम कर्रन, दीपक चाहर, पीयूष चावला, लुंगी नगिडी।