1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020, RR vs KXIP : तूफानी शतक के साथ कोहली को पछाड़ मयंक ने हासिल किया ये मुकाम

IPL 2020, RR vs KXIP : तूफानी शतक के साथ कोहली को पछाड़ मयंक ने हासिल किया ये मुकाम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 27, 2020 09:01 pm IST,  Updated : Sep 27, 2020 09:01 pm IST

के.एल. राहुल और मयंक अग्रवाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 183 रनों की पार्टनरशिप निभाई। जिस दौरान मयंक ने 45 गेंदों में शतक के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं। 

Mayank Agarwal- India TV Hindi
Mayank Agarwal Image Source : IPLT20.COM

कोरोना महामारी के बीच आईपीएल का 2020 सीजन देश से बाहर यूएई में खेला जा रहा है। जिसके 9वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच जारी है। शारजाह में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी चुनी है। जिसके चलते पंजाब की तरफ से ओपनिंग करने उतरे के.एल. राहुल और मयंक अग्रवाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 183 रनों की पार्टनरशिप निभाई। जिस दौरान मयंक ने 45 गेंदों में शतक के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं। 

दरअसल, राजस्थान के खिलाफ खेलने उतरे मयंक अग्रवाल ने शुरू से ही शानदार बल्लेबाजी जारी रखी। इस तरह उन्होंने अपनी 50 गेंदों में 106 रनों की पारी के दौरान उन्होंने 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस तरह वो आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक मारने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने 46 गेंदों में मुरली विजय, 47 गेंदों में विराट कोहली, जबकि 48 गेंदों में वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है। वहीं आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज युसूफ पठान हैं। जिन्होंने साल 2010 के आईपीएल में 37 गेंदों में शतक जमाया था। 

वहीं आईपीएल के इतिहास में वो राजस्थान रॉयल के खिलाफ शतक लगाने वाले 5वें बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले एंड्रू साईमंड्स, शॉन मार्श, मुरली विजय और शेन वाटसन भी राजस्थान के खिलाफ शतक जमा चुके हैं। ( लाइव क्रिकेट स्कोर के लिए यहाँ क्लिक करें )

IPL 2020, RR vs KXIP : तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मयंक और राहुल की जोड़ी ने हासिल किया ये मुकाम

बता दें कि राजस्थान ने अपना पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीता था। जबकि दो मैच खेल चुकी पंजाब ने पहले मैच में दिल्ली के खिलाफ हार के बाद बैंगलोर को दूसरे मैच में हराया। इस तरह दोनों टीमें इस मैच में जीत हासिल कर विजयी क्रम बरकरार रखना चाहेंगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल