1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. सौरव गांगुली ने बताया इस दिन जारी हो सकता है आईपीएल 2020 का शिड्यूल

सौरव गांगुली ने बताया इस दिन जारी हो सकता है आईपीएल 2020 का शिड्यूल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 03, 2020 05:01 pm IST,  Updated : Sep 03, 2020 05:12 pm IST

गांगुली ने कहा “हम समझते हैं कि कार्यक्रम में देरी हो रही है। यह लगभग अंतिम होने की कगार पर है और इसे शुक्रवार तक जारी कर दिया जाना चाहिए।”

Sourav Ganguly told that IPL 2020 schedule can be released on 4ूth september friday- India TV Hindi
Sourav Ganguly told that IPL 2020 schedule can be released on 4ूth september friday Image Source : AP IMAGE

कोरोनावायरस के कहर की वजह से इस साल आईपीएल 2020 का आगाजा यूएई में 19 सितंबर से होने जा रहा है, लेकिन अभी तक इसके शिड्यूल का ऐलान नहीं हुआ है। हाल ही में एक इंटरव्यू में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने उम्मीद जताई है कि इस टूर्नामेंट का शिड्यूल 4 सितंबर यानी शुक्रवार को जारी हो सकता है।

एबीपी को दिए इंटरव्यू में गांगुली ने कहा “हम समझते हैं कि कार्यक्रम में देरी हो रही है। यह लगभग अंतिम होने की कगार पर है और इसे शुक्रवार तक जारी कर दिया जाना चाहिए।”

ये भी पढ़ें - हैदराबाद एफसी ने ऑस्ट्रेलियाई फॉरवर्ड जोएल चियानीज से किया करार

बताया जा रहा था कि बीसीसीआई आईपीएल 2020 के शिड्यूल को पिछले हफ्ते ही रिलीज करने वाली थी, लेकिन सीएसके के कैंप में अचानक 13 सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद घोषणा में देरी के लिए मजबूर होना पड़ा।

ये भी पढ़ें - जॉन राइट ने की धोनी की तारीफ, कहा 'वह गिफ्टेड क्रिकेटर के अलावा काफी चतुर भी हैं'

वहीं कुछ समय पहले गांगुली ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा था, ''मैं इस समय जो भी हालात चल रहे हैं उस पर कुछ भी नहीं कहना चाहुंगा। हम लोग देख रहे हैं कि सीएसके की टीम अपने तय शेड्यूल के हिसाब टूर्नामेंट में शुरुआत करती है या नहीं। मुझे उम्मीद है कि आईपीएल का आयोजन सही तरीके से होगा। हमारे पास इस टूर्नामेंट के लिए लंबा शेड्यूल है और मुझे लगता है जल्दी ही सब समान्य हो जाएगा।'' 

सीएसके के अलावा बाकी सभी टीमों ने यूएई में अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। वहीं सीएसके की टीम 5 सितंबर के बाद ही ट्रेनिंग कर पाएगी। 

ये भी पढ़ें - RCB के कप्तान विराट कोहली ने किया खुलासा, यूएई में कुछ इस तरह से कर रहे हैं IPL की तैयारी

कोरोना वायरस के अलावा महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली सीएसके लिए सबसे बुरी खबर तब सामने आई जब टीम के अनुभवी खिलाड़ी सुरेश रैना ने अपने निजी कारणों का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया।

रैना भारत लौट चुके हैं और उनकी जगह टीम में अब किस खिलाड़ी को लिया जाएगा अबतक इसका एलान नहीं किया गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल