1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020, SRH VS DC : दिल्ली ने टॉस जीतने के बाद लिया गेंदबाजी का फैसला, ये रही 'प्लेइंग XIs'

IPL 2020, SRH VS DC : दिल्ली ने टॉस जीतने के बाद लिया गेंदबाजी का फैसला, ये रही 'प्लेइंग XIs'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 27, 2020 07:02 pm IST,  Updated : Oct 27, 2020 07:13 pm IST

हैदराबाद की टीम को अगर प्लेऑफ में क्वालीफाई करना है तो बाकी तीन मैचों में उन्हें जीत की हैट्रिक लगानी होगी और साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर भी उन्हें निर्भर रहना होगा।

SRH vs DC- India TV Hindi
SRH vs DC Image Source : IPLT20.COM

कोरोना महामारी के बीच इंडियन प्रीमयर लीग ( आईपीएल ) के 2020 सीजन का 47वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में दिल्ली की टीम अपनी खामियों और प्लेइंग इलेवन पर काम कर हैदराबाद के खिलाफ मैच जीतना चाहेगी और 16 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेगी। 

जबकि हैदराबाद की टीम को अगर प्लेऑफ में क्वालीफाई करना है तो बाकी तीन मैचों में उन्हें जीत की हैट्रिक लगानी होगी और साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर भी उन्हें निर्भर रहना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर वह अगले तीन मैच जीत भी जाती है तो उनके कुल 14 अंक होंगे।

टॉस- दिल्ली ने टॉस जीतने के बाद लिया गेंदबाजी का फैसला  

वेन्यू- दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

बदलाव- हैदराबाद ने तीन बदलाव करते हुए टीम में बेयरेस्तो, गर्ग और खलील की जगह केन विलियम्सन, रिद्धिमान साहा, और शाहबाज नदीम को शामिल किया है। जबकि दिल्ली ने कोई बदलाव नहीं किया है।  

प्लेइंग इलेवन-

सनराइजर्स हैदराबाद - डेविड वार्नर (सी), केन विलियमसन, मनीष पांडे, विजय शंकर, रिद्धिमान साहा (डब्ल्यू), जेसन होल्डर, अब्दुल समद, राशिद खान, शाहबाज नदीम, संदीप शर्मा, टी नटराजन

दिल्ली कैपिटल्स - अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (c), ऋषभ पंत (w), शिमरोन हेटमेयर, मार्कस स्टोइनिस, एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कागिसिस रबाडा, एनरिक नार्जे, तुषार देशपांडे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल