1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : इस सीजन स्टेन और जॉर्डन समेत कई दिग्गज गेंदबाज रहे फीके, हैरान कर देंगे ये आकड़ें

IPL 2020 : इस सीजन स्टेन और जॉर्डन समेत कई दिग्गज गेंदबाज रहे फीके, हैरान कर देंगे ये आकड़ें

 Reported By: IANS
 Published : Oct 26, 2020 08:27 pm IST,  Updated : Oct 26, 2020 08:27 pm IST

आईपीएल-13 में कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ियों से बेहतरीन गेंदबाजी स्पैल देखने को मिले हैं, लेकिन कुछ गेंदबाजों ने कुछ ऐसे प्रदर्शन किए हैं जिनको वह भूलना चाहेंगे।

Dale Steyn- India TV Hindi
Dale Steyn Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली| आईपीएल-13 में कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ियों से बेहतरीन गेंदबाजी स्पैल देखने को मिले हैं, लेकिन कुछ गेंदबाजों ने कुछ ऐसे प्रदर्शन किए हैं जिनको वह भूलना चाहेंगे। नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ आंकड़ों पर :- 

सिद्धार्थ कौल (सनराइर्जस हैदराबाद)

कौल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार अक्टूबर को खेले गए मैच में चार ओवरों में 64 रन दिए थे। मुंबई ने पांच विकेट पर 208 रनों का स्कोर खड़ा किया था और यह मैच 34 रनों से जीता था।

अंकित राजपूत (राजस्थान रॉयल्स)

25 अक्टूबर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में अंकित ने चार ओवरों में 60 रन दिए। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में पांच विकेट पर 195 रन बनाए। राजस्थान ने बेन स्टोक्स के शानदार शतक और संजू सैमसन के बेहतरीन अर्धशतक के दम पर 10 गेंद पहले यह मैच अपने नाम किया।

डेल स्टेन (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर)

अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बेहतरीन गेंदबाजों में शुमार डेल स्टेन ने 24 सितंबर को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में चार ओवरों में 57 रन दिए थे।

ये भी पढ़ें - RR vs MI : मैच के बाद परिवार को लेकर भावुक हुए स्टोक्स, कहा इस शतक से उन्हें थोड़ी खुशी मिलेगी

क्रिस जोर्डन (किंग्स इलेवन पंजाब)

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 सितंबर को खेले गए मैच में पंजाब के जोर्डन ने चार ओवरों में 56 रन दिए थे। दिल्ली ने आठ ओवरों में 157 रन बनाए। यह मैच सुपर ओवर में गया था जहां दिल्ली को जीत मिली थी।

लुंगी नगिदी (चेन्नई सुपर किंग्स)

नगिदी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 22 सितंबर को खेलए गए मैच में चार ओवरों में 56 रन खर्च किए थे। राजस्थान ने 20 ओंवरों में सात विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए थे और यह मैच 16 रनों से जीता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल