1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : एक ओवर में 26 रन लुटाने के बाद गेंदबाज तुषार पांडे के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL 2020 : एक ओवर में 26 रन लुटाने के बाद गेंदबाज तुषार पांडे के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 20, 2020 10:17 pm IST,  Updated : Oct 20, 2020 10:17 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 38वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के युवा तेज गेदंबाज तुषार देशपांडे के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। 

IPL 2020 : एक ओवर में 26 रन...- India TV Hindi
IPL 2020 : एक ओवर में 26 रन लुटाने के बाद गेंदबाज तुषार पांडे के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड  Image Source : IPLT20

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 38वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के युवा तेज गेदंबाज तुषार देशपांडे के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दरअसल, तुषार पांडे पंजाब की पारी का 5वां ओवर फेंकने आए और इस ओवर में पंजाब के बल्लेबाज क्रिस गेल ने 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 26 रन बटोर लिए।

इस तरह तुषार पांडे IPL के 13वें सीजन में पावरप्ले में सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए। इससे पहले मौजूदा सीजन में सबसे महंगा ओवर फेंकने का शर्मनाक रिकॉर्ड खलील अहमद के नाम था जिन्होंने चेन्नई के खिलाफ दुबई में पावरप्ले के दौरान अपने एक ही ओवर में 22 रन खर्च कर दिए थे। इस मामलें में तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के तेज ट्रेंट बोल्ट हैं। बोल्ट ने पंजाब के खिलाफ पावरप्ले में अपने एक ओवर में 20 रन लुटाए थे।

IPL 2020 : शिखर धवन IPL में लगातार 2 शतक जड़ने वाले बने पहले खिलाड़ी

IPL के 13वें सीजन में कई दिग्गज तेज गेंदबाजों की पिटाई हो चुकी है जिसमें रबाडा, बुमराह और डेल स्टेन जैसे तेज गेंदबाज शामिल हैं। सीजन के शुरुआत में ये सभी गेंदबाज अपने 4 ओवर के कोट में 50 से ज्यादा रन लुटा चुके हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल