1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. क्या 15 अप्रैल से शुरू होगा आईपीएल? आईपीएल पूर्व चेयरमैन ने दिया बड़ा बयान

क्या 15 अप्रैल से शुरू होगा आईपीएल? आईपीएल पूर्व चेयरमैन ने दिया बड़ा बयान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 10, 2020 10:22 am IST,  Updated : Apr 10, 2020 10:22 am IST

उन्होंने कहा, 'हमें सुनने में आ रहा है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है। इन हालात मे अगर आप सोचते हैं कि आईपीएल 15 अप्रैल के आसपास शुरू हो सकता है, तो यह संभव नहीं लगता।'

Will IPL start from April 15? Former IPL chairman gave a big statement- India TV Hindi
Will IPL start from April 15? Former IPL chairman gave a big statement Image Source : IPLT20.COM

आईपीएल 2020 का आगाज 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले पहले मैच से होना था, लेकिन दुनियाभर में तेजी से पैर पसार रही कोविड-19 महामारी को देखते हुए इसे 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। लेकिन इस बीमारी के बढ़ते कहर को देखते हुए लगता नहीं कि इस तारीख से भी आईपीएल का आगाज होना संभव है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व चेयरमैन राजीव शुक्ला का भी यही मानना है।

शुक्ला ने गुरुवार को कहा, 'मुझे कोई तैयारी नजर नहीं आ रही। हमारी प्राथमिकता कोरोना वायरस से लड़ने और लोगों की जान बचाने की है। यह सरकार पर निर्भर करता है कि वह क्या फैसला लेती है। हम सरकार के फैसले के साथ जाएंगे।'

उन्होंने कहा, 'हमें सुनने में आ रहा है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है। इन हालात मे अगर आप सोचते हैं कि आईपीएल 15 अप्रैल के आसपास शुरू हो सकता है, तो यह संभव नहीं लगता।'

विदेशी खिलाड़ियों के आईपीएल में भाग लेने की बात पर शुक्ला बोले 'मौजूदा हालात में कोई मुकाबला नहीं हो सकता और साथ ही देश में विदेशी यात्रियों के आने पर प्रतिबंध भी लगा हुआ है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल