1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. BCCI ने IPL के दूसरे क्वालीफायर और फाइनल के लिये स्टेट यूनिट के अधिकारियों को भेजा न्यौता

BCCI ने IPL के दूसरे क्वालीफायर और फाइनल के लिये स्टेट यूनिट के अधिकारियों को भेजा न्यौता

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 29, 2021 01:05 pm IST,  Updated : Sep 29, 2021 01:05 pm IST

BCCI ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के दूसरे क्वालीफायर और फाइनल के लिये प्रदेश ईकाइयों के अध्यक्षों और सचिवों को आमंत्रित किया है।

BCCI ने IPL के दूसरे...- India TV Hindi
BCCI ने IPL के दूसरे क्वालीफायर और फाइनल के लिये स्टेट यूनिट के अधिकारियों को भेजा न्यौता Image Source : BCCI

मुंबई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के दूसरे क्वालीफायर और फाइनल के लिये प्रदेश ईकाइयों के अध्यक्षों और सचिवों को आमंत्रित किया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अधिकारियों को लिखा कि यह मुलाकात का सही समय है।

शाह ने पत्र में लिखा ,‘‘ दूसरे क्वालीफायर के लिये शारजाह में मिलते हैं। उसके बाद फाइनल के लिये दुबई में। हमने आपके लिये कार्यक्रम बनाया है और मेरी टीम यह सुनिश्चित करेगी कि आपका प्रवास सुखमय हो।’’

IPL 2021 MI vs PBKS: रोहित की पलटन से मिली हार से राहुल निराश, बोले- ड्रेसिंग रूम में खेल पर चिंतन करेंगे

आईपीएल का दूसरा चरण यूएई में चल रहा है और प्लेआफ मुकाबले जल्दी ही शुरू होंगे। पहला क्वालीफायर 13 अक्टूबर को और फाइनल 15 अक्टूबर को है। शाह ने यह भी कहा कि आईपीएल के बाकी मैच यूएई में होने से खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप की तैयारी का मौका मिल गया जो 17 अक्टूबर से ओमान और यूएई में खेला जाना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल