1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : कप्तान मोर्गन ने इस खिलाड़ी को बताया सनराइजर्स के खिलाफ मिली जीत का हीरो

IPL 2021 : कप्तान मोर्गन ने इस खिलाड़ी को बताया सनराइजर्स के खिलाफ मिली जीत का हीरो

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 12, 2021 09:23 am IST,  Updated : Apr 12, 2021 10:13 am IST

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन ने टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की है।

Eoin Morgan, Nitish Rana, Sunrisers vs KKR, IPL, IPL 2021 - India TV Hindi
Eoin Morgan Image Source : IPL20.COM

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रन से हराने के बाद शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ की। इंग्लैंड के वनडे विश्व कप विजेता टीम के कप्तान मोर्गन ने मैच के बाद कहा, ‘‘जीत से खुश हूं। आज शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों विशेषकर नीतिश (राणा) और (राहुल) त्रिपाठी ने आज शानदार बल्लेबाजी की।’’ 

उन्होने कहा, ‘‘गेंदबाजों ने भी अच्छा किया, हम इससे बेहतर शुरूआत की उम्मीद नहीं कर सकते थे। यह अच्छी टीम के खिलाफ चुनौतीपूर्ण मैच था। हम अपने स्कोर से भी खुश थे। ’’ 

यह भी पढें- IPL 2021 Expert's Corner : आरपी सिंह ने कहा, सीजन-14 में सनराइजर्स के लिए धमाल मचा सकते हैं मनीष पांडे

कोलकाता नाइट राइडर्स ने हालांकि हरभजन सिंह को केवल एक ही ओवर गेंदबाजी करायी जो उनके लिये पहले सत्र में खेल रहे हैं। 

लेकिन मोर्गन ने कहा, ‘‘भज्जी ने पहले ओवर में अच्छी शुरूआत की और बाद में हम उन्हें गेंदबाजी नहीं करा सके लेकिन उनके अनुभव का इस्तेमाल अन्य को सलाह देने में किया। ’’ राणा को मैन ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने 56 गेंद में 80 रन की पारी खेली। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल