1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021| क्रिस गेल ने बीच आईपीएल में छोड़ा पंजाब किंग्स का साथ, बताया ये कारण

IPL 2021| क्रिस गेल ने बीच आईपीएल में छोड़ा पंजाब किंग्स का साथ, बताया ये कारण

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 30, 2021 11:35 pm IST,  Updated : Sep 30, 2021 11:42 pm IST

क्रिस गेल ने आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों में ना खेलने का फैसला लिया है। उनका कहना है कि वह टी20 वर्ल्ड कप के लिए रेस्ट लेना चाहते हैं।

Chris Gayle left Punjab Kings in the middle of IPL, told this reason- India TV Hindi
Chris Gayle left Punjab Kings in the middle of IPL, told this reason Image Source : IPLT20.COM

पंजाब किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने बीच आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ने का ऐलान किया है। गेल का कहना है कि वह लंबे समय से बायोबबल में है और वह टी20 वर्ल्ड कप से पहले खुद को ब्रेक देना चाहते हैं। गेल ने साथ ही कहा कि वह वेस्टइंडीज के लिए टी20 वर्ल्ड कप में रिफ्रेश होना चाहते हैं। पंजाब किग्स आईपीएल 2021 की प्वॉइंट्स टेबल में 8 अंकों के साथ 6ठें स्थान पर है। प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। ऐसे में गेल का यूं साथ छोड़कर जाना उनके लिए बड़ा झटका है।

पंजाब किंग्स ने ट्विटर के जरिए गेल के आईपीएल छोड़ने की जानकारी दी। पंजाब किंग्स के अनुसार गेल ने कहा "पिछले कुछ महीनों में, मैं CWI बबल, CPL बबल और उसके बाद IPL बबल का हिस्सा रहा हूं और मैं मानसिक रूप से रिचार्ज होना चाहता हूं और खुद को तरोताजा करना चाहता हूं।"

क्रिस गेल इस सीजन में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे। पंजाब किंग्स के लिए खेले 10 मैचों में वह 21.44 की औसत से 193 ही रन बना पाए थे। लेकिन उनके टीम में रहने से ही पंजाब को काफी कॉन्फिंडेस मिलता था। अब पंजाब के लिए समस्या यह है कि गेल की जगह वह किस खिलाड़ी को खिलाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल