1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021, CSK vs KKR : केकेकआर के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर लिया बड़ा फैसला, जानें क्या है प्लेइंग XI

IPL 2021, CSK vs KKR : केकेकआर के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर लिया बड़ा फैसला, जानें क्या है प्लेइंग XI

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 21, 2021 07:09 pm IST,  Updated : Apr 21, 2021 07:52 pm IST

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपरकिंग्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।

ipl toss t- India TV Hindi
IPL 2021, CSK vs KKR Image Source : IPL

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन ने वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे आईपीएल के 14वें सीजन के 15वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता तीन मैचों में एक जीत और दो हार के साथ दो अंक लेकर छठे नंबर पर है। चेन्नई तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ चार अंक लेकर तालिका में तीसरे नंबर पर है।

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 22 मुकाबले हुए हैं, जिसमें से 14 बार चेन्नई ने मैच पर अपना कब्जा जमाया है। पिछले 5 मुकाबलों की बात करें तो कोलकाता की टीम 2 ही मैच जीत पाई है।

वानखेड़े के मैदान पर कोलकाता का रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस मैदान पर अब तक कुल 9 मैच खेले हैं जिनमें से उन्हें सिर्फ एक ही मैच में जीत मिली है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने इसमें इस मैदान पर 17 मैच खेले हैं जिनमें से उन्हें नौ मैचों में जीत मिली है।

प्लेइंग XI-

KKR- नितीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा।

CSK- रुतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान ), सैम क्यूरन, शार्दुल ठाकुर, लाली नगीदी, दीपक चाहर।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल