1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. जोस बटलर का भारत को लेकर बड़ा बयान, कहा- एक विशेष देश मुश्किल समय से गुजर रहा है

जोस बटलर का भारत को लेकर बड़ा बयान, कहा- एक विशेष देश मुश्किल समय से गुजर रहा है

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 06, 2021 11:18 am IST,  Updated : May 06, 2021 11:18 am IST

देश में दूसरी COVID-19 की लहर के बीच इंग्लैंड और राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा कि भारत मुश्किल दौर से गुजर रहा है।

जोस बटलर का भारत को...- India TV Hindi
जोस बटलर का भारत को लेकर बड़ा बयान, कहा- एक विशेष देश मुश्किल समय से गुजर रहा है Image Source : IPLT20.COM

देश में दूसरी COVID-19 की लहर के बीच इंग्लैंड और राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा कि भारत मुश्किल दौर से गुजर रहा है और उन्होंने सभी से सुरक्षित रहने का भी आग्रह किया।

बटलर ने ट्वीट किया, "भारत एक विशेष देश है और  बहुत ही कठिन समय से गुजर रहा है। आपका और मेरे परिवार का स्वागत करने के लिए धन्यवाद, जैसे आप हमेशा करते हैं। कृपया सुरक्षित रहें और अपनी देखभाल करें।”

सनराइजर्स हैदराबाद के निदेशक क्रिकेट टॉम मूडी ने भी भारत में सभी को सुरक्षित रहने और कोविड -19 के प्रसार को रोकने के लिए सभी सावधानी बरतने का आग्रह किया।

टॉम मूडी ने लिखा, "जो लोग जूझ रहे हैं, मैं उन लोगों के साथ हूं। मैं आपके और आपके परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं। कृपया आप घर पर रहें और सुरक्षित रहें। इस तरह के समर्थन और गर्मजोशी से भरे आतिथ्य के लिए धन्यवाद। जब तक हम फिर से मिलते हैं, तब तक ध्यान रखें।"

 गौरतलब है कि IPL 2021 में भाग लेने वाले इंग्लैंड के 11 में से 8 खिलाड़ी स्वदेश लौट चुके हैं जिसमें जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टॉ भी शामिल हैं। भारत के चार खिलाड़ियों के कोरोना की चपेट में आने के बाद आयोजकों ने मंगलवार (4 मई) को टूर्नामेंट अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल