1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. SRH vs KKR, Toss : हैदराबाद के कप्तान वॉर्नर ने चुनी गेंदबाजी, हरभजन का KKR की ओर से डेब्यू

SRH vs KKR, Toss : हैदराबाद के कप्तान वॉर्नर ने चुनी गेंदबाजी, हरभजन का KKR की ओर से डेब्यू

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 11, 2021 07:05 pm IST,  Updated : Apr 11, 2021 07:09 pm IST

IPL 2021 के तीसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स से हो रहा है।

SRH vs KKR Toss- India TV Hindi
SRH vs KKR Toss Image Source : IPLT20.COM

IPL 2021 के तीसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स से हो रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेदंबाजी का फैसला किया है।

सनराजर्स हैदराबाद की टीम ने पिछले सीजन प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। दोनों टीमों के बीच मुकाबलों की बात की जाए तो 19 बार हैदराबाद और कोलकाता का आमना-सामना हुआ है। इसमें कोलकाता ने 12 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :- 

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन) : डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मनीष पांडे, विजय शंकर, अब्दुल समद, मोहम्मद नबी, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, संदीप शर्मा।

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन) : शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), 6 आंद्रे रसेल, शाकिब अल हसन, पैट कमिंस, हरभजन सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल