1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. Highlight Match 2, IPL 2021 : धवन (85) और शॉ (72) के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से दी मात

Highlight Match 2, IPL 2021 : धवन (85) और शॉ (72) के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से दी मात

 Reported By: IANS
 Published : Apr 10, 2021 06:00 pm IST,  Updated : Apr 10, 2021 11:46 pm IST

दिल्ली कैपिटल्स शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के अपने पहले मुकाबले में तीन बार के चैम्पियन और बीते सीजन में पहली बार प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाने वाली चेन्नई सुपर किग्स को 7 विकेट से हरा दिया। 

IPL VIVO 2021 2nd Match Chennai Super Kings vs Delhi...- India TV Hindi
IPL VIVO 2021 2nd Match Chennai Super Kings vs Delhi Capitals Image Source : INDIA TV

बीते सीजन की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के अपने पहले मुकाबले में तीन बार के चैम्पियन और बीते सीजन में पहली बार प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाने वाली चेन्नई सुपर किग्स को 7 विकेट से हरा दिया। दिल्ली के नवनियुक्त कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनकी टीम उनके गुरू रहे महेंद्र सिंह धोनी की सुपर किंग्स को 188 रनों पर रोकने में सफल रही और फिर शिखर धवन (85 रन, 54 गेंद,10 चौके, 2 छक्के) तथा पृथ्वी शॉ (72 रन, 38 गेंद, 9 चौके, 3 छक्के) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 138 रनों की साझेदारी के दम पर जीत दर्ज की।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:- 

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन) : शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर / कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, क्रिस वोक्स, रविचंद्रन अश्विन, टॉम कुरेन, अमित मिश्रा, आवेश खान। 

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन) : रूतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, एमएस धोनी (विकेटकीपर / कप्तान), मोइन अली, रवींद्र जडेजा, सैम कुरेन, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल