1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. Highlights, IPL 2022, DC vs SRH: वॉर्नर और रोवमैन पॉवेल के दमदार खेल से दिल्ली ने सनराइजर्स को 21 रन से हराया

Highlights, IPL 2022, DC vs SRH: वॉर्नर और रोवमैन पॉवेल के दमदार खेल से दिल्ली ने सनराइजर्स को 21 रन से हराया

 Written By: India TV Sports Desk
 Updated : May 05, 2022 11:40 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 50वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 21 रन से हराया।

सनराइजर्स के खिलाफ...- India TV Hindi
सनराइजर्स के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के रोवमैन पॉवेल Image Source : IPLT20.COM/BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 50वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 21 रन से हरा दिया। दिल्ली की सीजन-15 में यह पांचवी जीत थी। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दिल्ली के लिए डेविड वॉर्नर और रोवमैन पॉल ने दमदार खेल दिखाया जिसके बदौलत टीम ने निर्धारित 20 ओवरों के खेल में 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

इसके जवाब में निकोलस पूरन और एडन मार्करम के शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना सकी।

DC vs SRH

लाइव स्कोर, IPL 2022, DC vs SRH: दिल्ली के लिए करो या मरो का मुकाबला, हैदराबाद के सामने कठीन चुनौती

Auto Refresh
Refresh
  • 8:29 PM (IST)
    Posted by Jitendra Kumar

    डेविड वॉर्नर !

    डेविड वॉर्नर ने 34 गेंद में पूरा किया अपना अर्धशतक।

  • 7:36 PM (IST)
    Posted by Jitendra Kumar

    विकेट !

    सनराइजर्स हैदराबाद के दिल्ली कैपिटल्स को पहले ही ओवर में दिया झटका, भुवनेश्व कुमार ने मनदीप सिंह को भेजा पवेलियन। 

  • 7:15 PM (IST)
    Posted by Jitendra Kumar

    सनराइजर्स की टीम में तीन बदलाव !

    सनराइजर्स की टीम में भी तीन बदलाव किए गए हैं। टीम में कार्तिक त्यागी, सीन एबॉट और श्रेयस गोपाल अपना डेब्यू करेंगे। वहीं टी नटराजन, वॉशिंग्टन सुंदर और मार्को एनसन चोटिल होने के कारण आज का मैच नहीं खेल रहे हैं।

  • 7:12 PM (IST)
    Posted by Jitendra Kumar

    दिल्ली की टीम में हुए चार बदलाव !

    सनराइजर्स के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने चार बदलाव किए हैं। आज के मुकाबले में पृथ्वी शॉ, अक्सर पटेल, मुस्तफिजुर रहमान और चेतन सकारिया नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह टीम में एनरिक नॉर्खिया, मनदीप सिंह, रिपल पटेल और खलील अहमद को मौका मिला है।

  • 7:08 PM (IST)
    Posted by Jitendra Kumar

    सनराइजर्स हैदराबाद का प्लेइंग इलेवन !

    अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, भुवनेश्वर कुमार, सीन एबॉट, कार्तिक त्यागी, उमरान मलिक।

  • 7:07 PM (IST)
    Posted by Jitendra Kumar

    दिल्ली कैपिल्ट का प्लेइंग इलेवन !

    डेविड वार्नर, मनदीप सिंह, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, रिपल पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, खलील अहमद, एनरिक नॉर्खिया।

     

  • 7:02 PM (IST)
    Posted by Jitendra Kumar

    टॉस !

    सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल