1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. Live Streaming IPL 2022, CSK vs RCB: कब, कहां और कैसे देखें चेन्नई और बैंगलोर के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

Live Streaming IPL 2022, CSK vs RCB: कब, कहां और कैसे देखें चेन्नई और बैंगलोर के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

 Written By: Priyam Sinha
 Published : May 04, 2022 12:15 pm IST,  Updated : May 04, 2022 12:15 pm IST

आईपीएल 2022 के 49वें मुकाबले में आमने-सामने हैं चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर। आज के मैच में दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी है। आज हारकर सीएसके की प्लेऑफ की उम्मीदें भी खत्म हो सकती हैं।

IPL 2022 में सीएसके का यह...- India TV Hindi
IPL 2022 में सीएसके का यह 10वां और आरसीबी का 11वां मैच होगा Image Source : IPL

Highlights

  • CSK और RCB के बीच होगी आईपीएल 2022 की दूसरी भिड़ंत
  • पॉइंट्स टेबल में आरसीबी छठे और सीएसके 9वें स्थान पर मौजूद
  • सीएसके के लिए प्लेऑफ के नजरिए से यह करो या मरो का मुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 49वें मुकाबले में आमने-सामने हैं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)। दोनों ही टीमों के लिए आज के मैच में जीत जरूरी है। सीएसके अगर आज हारी तो उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी। साथ ही अगर बैंगलोर हारती है तो उसके पास बाकी सभी मैच अच्छे अंतर से जीतने के अलावा कोई भी उम्मीद नहीं बचेगी। आरसीबी का 11वां और सीएसके का यह 10वां मैच होगा।

इससे पहले आरसीबी 10 में से 5 मैच जीती है और पांच में टीम को हार मिली है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स का बुरा हाल है और टीम ने 9 में से 3 मैचों में जीत दर्ज की है और 6 में उसे हार झेलनी पड़ी है। पॉइंट्स टेबल में आरसीबी 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। दूसरी तरफ चेन्नई की टीम 6 हार और 3 जीत के बाद 6 अंकों के साथ 9वें स्थान पर है। आज के मुकाबले में चेन्नई के लिए करो या मरो की स्थिति है। 10 टीमों के इस टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम 14-14 मैच खेलेगी। संभवत: प्लेऑफ के लिए टीम को कम से कम 8 मैच जीतने होंगे।

आइए अब जानते हैं इन दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां:-

एमएस धोनी और फाफ डु प्लेसिस
Image Source : IPLएमएस धोनी और फाफ डु प्लेसिस

कहां खेला जाएगा चेन्नई और बैंगलोर  के बीच का मुकाबला ?

चेन्नई और बैंगलोर  के बीच आईपीएल 2022 का 49वां मैच 4 मई को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा चेन्नई और बैंगलोर  के बीच का मैच ?

इस मुकाबले का लाइव एक्शन भारतीय समयानुसार 4 मई की शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि 7 बजे मैच का टॉस किया जाएगा।

IPL 2022 CSK vs RCB Match Preview: चेन्नई या आरसीबी! बस एक हार से दोनों टीमों का बिगड़ जाएगा खेल

कहां देख सकते हैं चेन्नई और बैंगलोर  के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट ?

चेन्नई और बैंगलोर  के बीच मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स 3 एचडी पर किया जाएगा।

कहां देख देख सकते हैं चेन्नई और बैंगलोर  के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग ?

चेन्नई और बैंगलोर  के बीच मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar, Jio TV, और, Airtel TV देखा जा सकता है।

इसके अलावा आईपीएल 2022 के सभी मैचों से जुड़ी अहम जानकारी आपको इंडिया टीवी स्पोर्ट्स पर भी मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल