1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022: पंजाब के खिलाफ मिली हार के बाद हताश हुए फाफ डुप्लेसी, बताया कहां हुई टीम से चूक

IPL 2022: पंजाब के खिलाफ मिली हार के बाद हताश हुए फाफ डुप्लेसी, बताया कहां हुई टीम से चूक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 14, 2022 11:47 am IST,  Updated : May 14, 2022 11:47 am IST

आरसीबी की 13 मैचों में से यह छठी हार थी। हालांकि उसने 7 मैचों में जीत हासिल कर 14 अंक हासिल किए हैं लेकिन रन रेट कारण उसका खेल अब खराब हो सकता है।  

IPL 2022, Faf du Plessis, Virat Kohli, RCB, Royal Challengers Bangalore, RCB, RCB vs PBKS, PBKS vs R- India TV Hindi
आरसीबी और पंजाब के बीच हुए मैच के बाद दोनों टीमों के कप्तान  Image Source : IPLT20.COM/BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 60वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पंजाब किंग्स के हाथों 54 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही आरसीबी के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की गणित अब खराब हो गई है। आरसीबी की 13 मैचों में से यह छठी हार थी। हालांकि उसने 7 मैचों में जीत हासिल कर 14 अंक हासिल किए हैं लेकिन रन रेट कारण उसका खेल अब खराब हो सकता है।

ऐसे में पंजाब के खिलाफ मिली हार के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी काफी निराश नजर आए। मैच के बाद फाफ ने कहा, ''जॉनी ने जिस तरह बल्लेबाजी की, उसने हमारे गेंदबाजों को दबाव में ला दिया था। जब आप बड़े स्कोर का पीछा करते हैं तो आपको जल्दी विकेट नहीं गंवाने होते हैं और वहां हमसे गलती हुई।''

यह भी पढ़ें- PBKS vs RCB : पंजाब ने जीता मैच, बेंगलोर की बहुत बड़ी हार, जानिए पूरे मैच का हाल 

फाफ ने कोहली के खराब फॉर्म को लेकर भी बात की और कहा, ''जब आप थोड़ा दबाव में होते हैं तो खेल आप पर और दबाव डाल देता है। आपके हाथ में सिर्फ इतना है कि आप मेहनत करना जारी रखें, सकारात्मक बने रहें। आज उन्होंने कुछ बेहतरीन शॉट्स भी खेले, वह अच्छी लय में दिख रहे थे। वह चीजों को बखूबी नियंत्रित भी कर रहे हैं। अब हमें अपने अगले मुकाबले की तैयारी करनी है जो कि हमारे लिए हर हाल में जीतना जरूरी है।"

यह भी पढ़ें- VIDEO : विराट कोहली के पेट में लगी गेंद, पहले मुस्कराए और फिर करने लगे ऊपर वाले से बात

आपको बता दें कि इस मैच में आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। पंजाब ने इसका फायदा उठाते हुए जॉनी बेयरस्टो (66) और लिविंग लियामस्टोन (70) के धमाकेदार अर्धशतक के बदौलत निर्धारित 20 ओवरों के खेल में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन का स्कोर खड़ा किया।

इसके जवाब में आरसीबी की टीम पूरी तरह से बिखर गई और लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 155 रन ही बना सकी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल