1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. Live Streaming IPL 2022, GT vs PBKS: कब, कहां और कैसे देखें गुजरात और पंजाब के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

Live Streaming IPL 2022, GT vs PBKS: कब, कहां और कैसे देखें गुजरात और पंजाब के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

 Written By: Priyam Sinha
 Published : May 03, 2022 12:14 pm IST,  Updated : May 03, 2022 12:14 pm IST

आईपीएल 2022 के 48वें मुकाबले में आमने-सामने हैं गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स। गुजरात की नजरें इस मैच में जीत के साथ प्लेऑफ में जगह बनाने पर होंगी।  

गुजरात प्लेऑफ में जगह...- India TV Hindi
गुजरात प्लेऑफ में जगह पक्की करने से एक जीत दूर है Image Source : IPL

Highlights

  • गुजरात और पंजाब के बीच सीजन की दूसरी भिड़ंत
  • पिछली भिड़ंत में गुजरात ने 6 विकेट से पंजाब को दी थी मात
  • पॉइंट्स टेबल में गुजरात टॉप पर और पंजाब 8वें स्थान पर है

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 48वें मुकाबले में आमने-सामने हैं गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS)। दोनों ही टीमों का यह इस सीजन का 10वां मैच होगा। इससे पहले गुजरात 9 में से 8 मैच जीत चुकी है और सिर्फ एक मैच में टीम को हार मिली है। वहीं पंजाब ने 9 में से 4 मैचों में जीत दर्ज की है और पांच में उसे हार मिली है। हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली गुजरात की नजरें होंगी इस मैच में जीत दर्ज कर प्लेऑफ में लगभग जगह पक्की करने पर।

पॉइंट्स टेबल में गुजरात 8 जीत के बाद 16 पॉइंट्स के साथ टॉप पर काबिज है। दूसरी तरफ पंजाब की टीम 5 हार और चार जीत के बाद 8 अंकों के साथ 8वें स्थान पर है। आज के मुकाबले में अगर पंजाब जीतती है तो वह पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाकर आरसीबी को पछाड़ते हुए 5वें स्थान पर पहुंच जाएगी। पंजाब किंग्स के अभी 8 अंक हैं और आज जीत के बाद 10 अंक हो सकते हैं। पंजाब का नेट रन रेट -0.470 है जो कि बैंगलोर (-0.558) से बेहतर है। 

आइए अब जानते हैं इन दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां:-

IPL 2022 की पिछली भिड़ंत में गुजरात ने पंजाब को 6 विकेट से हराया था
Image Source : IPLIPL 2022 की पिछली भिड़ंत में गुजरात ने पंजाब को 6 विकेट से हराया था

कहां खेला जाएगा गुजरात और पंजाब के बीच का मुकाबला ?

गुजरात और पंजाब के बीच आईपीएल 2022 का 48वां मैच 3 मई को मुंबई के डॉ. डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा गुजरात और पंजाब के बीच का मैच ?

इस मुकाबले का लाइव एक्शन भारतीय समयानुसार 3 मई की शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि 7 बजे मैच का टॉस किया जाएगा।

IPL 2022 GT vs PBKS, Preview: पंजाब के खिलाफ प्लेऑफ में जगह पक्की करने उतरेगी गुजरात, राहुल तेवतिया पर होंगी नजरें

कहां देख सकते हैं गुजरात और पंजाब के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट ?

गुजरात और पंजाब के बीच मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स 3 एचडी पर किया जाएगा।

कहां देख देख सकते हैं गुजरात और पंजाब के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग ?

गुजरात और पंजाब के बीच मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar, Jio TV, और, Airtel TV देखा जा सकता है।

इसके अलावा आईपीएल 2022 के सभी मैचों से जुड़ी अहम जानकारी आपको इंडिया टीवी स्पोर्ट्स पर भी मिलेगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल