1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. Live streaming, IPL 2022 PBKS vs RCB: जानें कब, कहां और कैसे देखें पंजाब और बैंगलोर के बीच का मैच

Live streaming, IPL 2022 PBKS vs RCB: जानें कब, कहां और कैसे देखें पंजाब और बैंगलोर के बीच का मैच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 27, 2022 11:45 am IST,  Updated : Mar 27, 2022 11:45 am IST

IPL 2022 Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का तीसरा मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाना है।

Live streaming, IPL 2022 PBKS vs RCB:- India TV Hindi
Live streaming, IPL 2022 PBKS vs RCB: Image Source : IPLT20.COM

IPL 2022, PBKS vs RCB Live Streaming: When and where to watch Punjab Kings vs Royal Challengers Bangalore Live

IPL 2022 Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का तीसरा मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाना है। इस मुकाबले के जरिए दोनों टीमें इस सीजन अपने अभियान का आगाज करने के लिए तैयार हैं। पंजाब किंग्स जहां मयंक अग्रवाल की कप्तानी में खेलने उतरेगी तो वहीं, RCB की टीम की कमान फॉफ डुप्लेसिस के हाथों में होगी। नए कप्तानों की अगुवाई में दोनों ही टीमें सीजन का आगाज जीत के साथ करना चाहेंगी।

ऐसे में आइए जानते हैं पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले जाने वाले सीजन-15 के पहले मैच से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां-

कहां खेला जाएगा पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच का मुकाबला ?

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2022 का दूसरा मैच 27 मार्च को मुंबई के डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी खेला जाएगा।

कब शुरू होगा पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच का मैच ?

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगी, जबकि 7 बजे टॉस किया जाएगा।

कहां देख सकते हैं पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट ?

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स 3 एचडी पर किया जाएगा।

कहां देख देख सकते हैं पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग ?

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar, Jio TV, और, Airtel TV देखा जा सकता है।

इसके अलावा आईपीएल 2022 के सभी मैचों से जुड़ी अहम जानकारी आपको इंडिया टीवी स्पोर्ट्स पर भी मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल