1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022: अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस में मौका नहीं मिलने पर सचिन तेंदुलकर ने दिया बड़ा बयान

IPL 2022: अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस में मौका नहीं मिलने पर सचिन तेंदुलकर ने दिया बड़ा बयान

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : May 24, 2022 08:50 pm IST,  Updated : May 24, 2022 08:53 pm IST

अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2021 में 20 लाख और 2022 सीजन में 30 लाख रुपए देकर मुंबई इंडियंस ने खरीदा था। दोनों सीजन में उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला।

सचिन तेंदुलकर और...- India TV Hindi
सचिन तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर Image Source : TWITTER

Highlights

  • अर्जुन तेंदुलकर को IPL के इस सीजन और पिछले सीजन में नहीं मिला एक भी मौका
  • मुंबई इंडियंस लीग स्टेज में 10वें यानी आखिरी स्थान पर रहकर हुई बाहर
  • सचिन तेंदुलकर ने कहा, टीम चयन मैं हमेशा मैनेजमेंट के ऊपर छोड़ देता हूं

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को इंडियन प्रीमियर लीग के दो सीजनों (IPL 2021 और 2022) में मुंबई इंडियंस के 28 मैचों में एक बार भी खेलने का मौका नहीं मिला। इसको लेकर क्रिकेट के भगवान कह जाने वाले सचिन ने बताया कि, उनका सेलेक्शन से कोई लेना-देना नहीं है लेकिन वह हमेशा अर्जुन को समझाते हैं कि उनका राह आसान नहीं बल्कि बेहद मुश्किल और चुनौतीपूर्ण है। 22 वर्षीय अर्जुन ने अपने करियर में अब तक घरेलू टीम मुंबई की ओर से सिर्फ दो टी20 मुकाबले खेले हैं।

मुंबई इंडियंस के साथ मेंटोर के तौर पर मौजूद सचिन तेंदुलकर ने यह भी स्पष्ट किया कि वह चयन मामलों में हस्तक्षेप नहीं करते। गौरतलब है कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और बाएं हाथ के बल्लेबाज अर्जुन को पांच बार के आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने अपने साथ जोड़ा था। 2021 में अर्जुन 20 लाख के बेस प्राइज पर फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े थे और 2022 में उन्हें 30 लाख रुपए में टीम ने खरीदा था। लेकिन लीग के दो सत्र में उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। 

अर्जुन को मौका नहीं मिलने पर क्या बोले सचिन?

एक शो पर जब सचिन तेंदुलकर से यह पूछा गया कि क्या वह इस साल अर्जुन को खेलते हुए देखना पसंद करते तो उन्होंने कहा, ‘‘यह अलग सवाल है। मैं क्या सोच रहा हूं या मैं क्या महसूस कर रहा हूं यह महत्वपूर्ण नहीं है। सत्र खत्म हो चुका है (मुंबई इंडियंस के लिए) और अर्जुन के साथ हमेशा मेरी यही बात होती है कि डगर चुनौतीपूर्ण होगी और मुश्किल होगी।’’ 

रोहित शर्मा और विराट कोहली पर BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कही बड़ी बात

200 टेस्ट मैच खेलने वाले एकमात्र क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने आगे कहा कि, "तुमने क्रिकेट खेलना शुरू किया क्योंकि तुम्हें क्रिकेट से प्यार है, ऐसा करना जारी रखो, कड़ी मेहनत जारी रखो और नतीजे मिलेंगे। जहां तक चयन का सवाल है तो मैं इसे टीम मैनेजमेंट पर छोड़ देता हूं। अगर हम चयन के बारे में बात करते हैं तो मैं कभी स्वयं को चयन में शामिल नहीं करता। मैं ये सारी चीजें टीम प्रबंधन पर छोड़ देता हूं क्योंकि मैंने हमेशा ऐसे ही काम किया है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल