1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. KL Rahul Diamond Duck IPL 2022: सीजन-15 में केएल राहुल के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

KL Rahul Diamond Duck IPL 2022: सीजन-15 में केएल राहुल के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 07, 2022 09:35 pm IST,  Updated : May 07, 2022 09:52 pm IST

क्विंटन डी कॉक के साथ ओपनिंग करने उतरे राहुल नॉन स्ट्राइक एंड पर एक रन चुराने के प्रयास में श्रेयस अय्यर के सीधे थ्रो से रन आउट हो गए।

IPL 2022, KL Rahul, Sports, cricket, LSG, KKR, LSG vs KKR, KL Rahul Run Out, Shreyas Iyer, केएल राहु- India TV Hindi
बिना कोई रन बनाए श्रेयस अय्यर की थ्रो पर रन आउट हुए केएल राहुल  Image Source : IPLT20.COM/BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 53 वें मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान केएल राहुल के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। केएल राहुल इस सीजन तीसरी बार बिना कोई रन बनाए आउट हुए हैं। केकेआर के खिलाफ मुकाबले में राहुल डायमंड डक पर पवेलियन वापस लौटे। क्विंटन डी कॉक के साथ ओपनिंग करने उतरे राहुल नॉन स्ट्राइक एंड पर एक रन चुराने के प्रयास में श्रेयस अय्यर के सीधे थ्रो से रन आउट हो गए।

इससे पहले भी सीजन-15 में राहुल दो बार पहली गेंद का सामना करते ही आउट हो चुके हैं। राहुल पहली बार गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए मैच में पहली गेंद पर आउट हुए थे। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। वहीं दूसरी बार भी वानखेड़े स्टेडियम में ही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहली गेंद पर आउट हुए थे।

यह भी पढ़ें- IPL 2022: राजस्थान ने पंजाब को पर 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी को किया मजबूत

हालांकि केकेआर के खिलाफ मुकाबले में राहुल के आउट के होने के बाद क्विंटन डिकॉक शानदार बल्लेबाजी की और उन्होंने 29 गेंद में 50 रनों की की पारी खेली जिसमें चार चौके और 3 छक्के शामिल थे। डिकॉक के अलावा लखनऊ के लिए दीपक हुडा के लिए 27 गेंद में 41 रन बनाए। वहीं मार्कस स्टोइनिस 14 गेंद में 28 रनों की पारी खेली, जिसके बदौलत टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बना पाई।

वहीं गेंदबाजी में केकेआर की टीम की ओर से सबसे अधिक आंद्रे रसेल ने 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा टिम साउदी, शिवम मावी और सुनील नरेन को भी एक-एक सफलता हासिल हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल