James Franklin IPL 2024: आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। इस सीजन के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारी तेज कर दी हैं। वहीं, सीजन के आगाज से पहले कुछ टीमों में बड़े बदलाव भी देखने को मिले हैं। मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें अपने-अपने कप्तान बदल चुकी हैं। वहीं अब एक टीम ने अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है। ये टीम और कोई नहीं बल्कि सनराइजर्स हैदराबाद ही है।
हैदराबाद ने पिछले सीजन में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव किए हैं, जिसमें उन्होंने हेड कोच के तौर पर डेनियल विटोरी को नियुक्त है। वहीं, अब नए गेंदबाजी कोच के नाम का ऐलान भी कर दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने डेल स्टेन की जगह कीवी टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी जेम्स फ्रैंकलिन को नया बॉलिंग कोच बनाया है।
जेम्स फ्रैंकलिन आईपीएल में बतौर खिलाड़ी भी खेले चुके हैं। आईपीएल के साल 2011 और 2012 में खेले गए सीजन में जेम्स फ्रैंकलिन ने मुंबई इंडियंस की तरफ से खेला था। वह एमआई फ्रेंचाइजी के साथ बतौर फिल्डिंग कोच भी काम कर चुके हैं। बता दें वह अभी पाकिस्तान सुपर लीग के मौजूदा सीजन में इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम के लिए सहायक कोच की भूमिका को अदा कर रहे हैं, इसके अलावा वह काउंटी में डरहम टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी को भी निभा चुके हैं।
अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, मार्को यानसेन, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मार्कंडेय, उपेंद्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नीतीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, ट्रेविस हेड, वानिंदु हसरंगा, पैट कमिंस (कप्तान), जयदेव उनादकट, आकाश महाराज सिंह और जे सुब्रमणयम।
ये भी पढ़ें
IND vs ENG टेस्ट सीरीज के बीच बड़ी खबर, लंदन से भारत लौटा ये स्टार खिलाड़ी, जल्द मैदान पर आएगा नजर
यशस्वी जायसवाल को मिल सकता है ICC का बड़ा अवार्ड, इन खिलाड़ियों से है टक्कर
संपादक की पसंद