1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. जोस बटलर ने की बेन स्टोक्स की बराबरी, आईपीएल में शतक लगाने वाले इंग्लैंड के चौथे बल्लेबाज

जोस बटलर ने की बेन स्टोक्स की बराबरी, आईपीएल में शतक लगाने वाले इंग्लैंड के चौथे बल्लेबाज

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 02, 2022 06:11 pm IST,  Updated : Apr 02, 2022 06:11 pm IST

राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ जोस ​बटलर ने शानदार शतकीय पारी खेली। 

Joss Buttler- India TV Hindi
Joss Buttler Image Source : TWITTER/@IPL

आईपीएल 2022 का पहला शतक आखिर आ ही गया। आज खेल जा रहे मैच में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ जोस ​बटलर ने शानदार शतकीय पारी खेली। इस शतक के साथ ही जोस ​बटलर ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। जोस बटलर के शतक की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 194 रनों का लक्ष्य दिया है। आरआर ने 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 193 रन बनाए। जोस बटलर और कप्तान संजू सैमसन के बीच 50 गेंदों में 82 रनों की साझेदारी हुई।

टॉस हारकर राजस्थान रॉयल्स की पहले बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आए राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही, क्योंकि तीसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को एक रन पर टिम डेविड के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद चौथा ओवर डालने आए बासिल थंपी की गेंदों में पर जोस बटलर ने चौथे और छक्कों की बारिश कर दी और 26 रन बटोर लिए। जोस बटलर ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। बटलर ने 66 गेंदों में आईपीएल 2022 सीजन का पहला शतक लगाया। बटलर 11 चौके और पांच छक्कों की मदद से 68 गेंदों में 100 रन बनाकर बोल्ड हो गए। 

इंग्लैंड के ​इन बल्लेबाजों ने लगाए हैं आईपीएल में शतक 
आईपीएल के 15 साल के इतिहास में जोस बटलर शतक लगाने वाले इंग्लैंड के छठे बल्लेबाज हैं। अब उन्होंने बेन स्टोक्स की बराबरी कर ली है। बेन स्टोक्स ने भी आईपीएल में दो शतक लगाए हैं और अब जोस बटलर के भी दो शतक हो गए हैं। आईपीएल में शतक लगाने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी केविन पीटरसन थे, जिन्होंने साल 2012 में डेक्कन चार्जर्स की ओर से शतक लगाया था। इसके अलावा बेन स्टोक्स ने 2017 में गुजरात लायंस के खिलाफ शतक लगाया था। साल 2019 में जॉनी बेयरस्टो ने भी शतक लगाया था। वहीं साल 2020 में बेन स्टोक्स ने​ फिर मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक लगाया था। जोस बटरल ने इससे पहले 2021 में अपना पहला शतक लगाया था। तब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 124 रनों की पारी खेली थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल