इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) में 18वां मैच पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों का टूर्नामेंट में यह चौथा मुकाबला था। बैंगलोर ने इस मैच में मुंबई को सात विकेट से हराया। सीजन-15 में मुंबई इंडियंस की टीम अब तक एक भी मुकाबले में जीत दर्ज नहीं कर पाई है। रोहित ब्रिगेड को आज लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है।
वहीं आरसीबी की टीम की चार मैचों में से ये तीसरी जीत है। उसे एक मुकाबले में हार भी मिली है। पॉइंट्स टेबल में आरसीबी अब तीसरे स्थान पर आ गई है। मुंबई इंडियंस 9वें और सीएसके 10वें स्थान पर है। आईपीएल की ये दो सबसे सफल टीमें अभी तक खाता भी नहीं खोल पाई हैं।
आरसीबी ने 18.3 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 152 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। बैंगलोर की चार मैचों में ये तीसरी जीत है। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है।
आरसीबी को 144 रन पर तीसरा झटका लगा। डेवाल्ड ब्रेविस ने अपने आईपीएल करियर का पहला विकेट पहली बॉल पर विराट कोहली के रूप में लिया।
दूसरे विकेट के लिए आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ 80 रन की पार्टनरशिप करने के बाद अनुज रावत 66 रनों के कुल योग पर रन आउट हो गए। 130 रन पर टीम को यह झटका लगा। 17 ओवर के बाद स्कोर है दो विकेट पर 131 रन और अब 18 गेंदों पर टीम को 21 रन चाहिए हैं।
आरसीबी ने 15 ओवर के बाद एक विकेट पर 111 रन बना लिए हैं। टाइमआउट होने तक विराट कोहली 38 और अनुज रावत 52 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 30 गेंदों पर 41 रन जीत के लिए आरसीबी को चाहिए हैं।
आरसीबी ने 14 ओवर में एक विकेट खोकर 102 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 6 ओवर में 50 और रनों की जरूरत है, उनके 9 विकेट अभी शेष हैं। पचासा लगाने वाले अनुज रावत और विराट कोहली अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।
अनुज रावत ने 38 गेंदों पर अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। आरसीबी को 152 रनों का लक्ष्य मिला है और टीम ने 13.2 ओवर में 94 रन बना लिए हैं। टीम के 9 विकेट अभी भी शेष हैं।
विराट कोहली 14 पर 18 और अनुज रावत 34 गेंदों पर 47 रन बनाकर क्रीज पर हैं। आरसीबी का स्कोर है 12 ओवर के बाद 86 रन और 9 विकेट शेष हैं। जीत के लिए टीम को 48 गेंदों पर 66 रन की जरूरत है।
विराट कोहली 14 पर 18 और अनुज रावत 34 गेंदों पर 47 रन बनाकर क्रीज पर हैं। आरसीबी का स्कोर है 12 ओवर के बाद 86 रन और 9 विकेट शेष हैं। जीत के लिए टीम को 48 गेंदों पर 66 रन की जरूरत है।
आरसीबी की पारी के 10 ओवर खत्म हो गए हैं। टीम ने एक विकेट गंवाकर 61 रन बना लिए हैं। जीत के लिए आरसीबी को अब 10 ओवर में 91 रनों की जरूरत है और 9 विकेट शेष हैं।
आरसीबी को 50 रन पर बड़ा झटका लगा है। जयदेव उनादकट ने बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को 16 रनों पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट करवाया।
आरसीबी ने 8 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 50 रन पूरे कर लिए हैं। कप्तान फाफ डु प्लेसिस 16 और उनके साथी ओपनर अनुज रावत 29 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
7वें ओवर में 15 रन बटोरने के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 45 रन हो गया है। 13 ओवर में टीम को 107 रन और चाहिए हैं जीत के लिए। टीम के 10 विकेट शेष हैं। फाफ डु प्लेसिस और अनुज रावत क्रीज पर मौजूद हैं।
152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने किसी भी तरह की हड़बड़ाहट अभी तक नहीं दिखाई है। पॉवरप्ले खत्म हो गया है और टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 30 रन बना लिए हैं। कप्तान फाफ डु प्लेसिस और उनके साथी ओपनर अनुज रावत क्रीज पर मौजूद हैं।
आरसीबी ने मुंबई द्वारा दिए गए 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करना शुरू कर दिया है। पहले ओवर में दोनों सलामी बल्लेबाज एक भी रन बल्ले से नहीं बना सके। लेकिन दूसरे ओवर में अनुज रावत ने जयदेव उनादकट पर बैक टू बैक दो छक्के जड़ दिए।
152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत धीमी रही है। बासिल थम्पी ने पहला ओवर मेडन फेंका। इस ओवर में एक रन आया वह भी लेग बाय से। फाफ डु प्लेसिस और अनुज रावत पारी की शुरुआत करने उतरे हैं।
सुर्यकुमार यादव की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की मदद से मुंबई इंडियंस की टीम ने आरसीबी के सामने 151 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया है। सुर्या ने 37 गेंद में 5 चौके और 6 छक्के की मदद से 68 रनों की महत्वूर्ण पारी खेली।
वहीं गेंदबाजी में आरसीबी के लिए वनेंदु हसरंगा और हर्षल पटेल ने दो-दो विकेट लिए जबकि आकाशदीप को एक विकेट मिला।
सुर्यकुमार यादव ने 31 गेंद में पूरा किया इस सीजन का अपना दूसरा अर्धशतक।
मुंबई इंडियंस ने 16.3 ओवर के खेल में अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। इस दौरान टीम ने कुल 6 विकेट गंवाए।
हर्षल पटेल ने मुंबई के दिया छठा झटका, रमणदीप सिंह लौटे पवेलियन।
मुंबई के पांचवे विकेट का हुआ पतन, कीरोन पोलार्ड बने हरसंगा का शिकार
ग्लेन मैक्सवेल की शानदार प्रयास ने तिलक वर्मा (8) हुए रन आउट, मुंबई इंडियंस को लगा चौथा झटका।
आकाशदीप ने मुंबई इंडियंस को दिया तीसरा झटका, सेट हो चुके ईशान को मोहम्मद सिराज के हाथों किया कैच आउट।
बेबी एबी (8) का नहीं चला जादू, हसरंगा की गेंद पर हुए एलबीडबल्यू।
मुंबई का बैटिंग पावर प्ले हुआ समाप्त, इस दौरान टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए बनाए 49 रन।
आरसीबी के खिलाफ पहले ओवर में मुंबई की बहुत ही धमी शुरुआत हुई है। टीम ने सिर्फ एक रन बनाए।
टॉस हारने के बाद मुंबई की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला है। टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ओपनिंग करने मैदान पर उतर चुके हैं। वहीं डेविड विली आरसीबी के लिए मैच में पहला ओवर करेंगे।
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), डेविड विली, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), देवल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, रमनदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह, बासिल थम्पी।
मुंबई के खिलाफ इस मुकाबले के लिए आरसीबी की टीम ने एक बदलाव किया है। टीम में रदरफोर्ड की जगह ग्लेन मैक्सवेल की एंट्री हुई है। वहीं मुंबई ने भी अपने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। टीम में टाइमल मिल्स की जगह जयदेव उनादकट और डेनियल सम्स की जगह रमनदीप को रमनदीप को मौका मिला है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 18वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
संपादक की पसंद