आईपीएल 2022 के एक अहम मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को पंजाब किंग्स के हाथों 54 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। जीत के लिए मिले 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम 18 ओवरों में महज 126 रनों पर सिमट गई। पंजाब की जीत के हीरो रहे लियम लिविंगस्टन जिन्होंने 60 रन बनाने के अलावा 2 विकेट भी हासिल किया। पंजाब की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है जबकि चेन्नई की ये लगातार तीसरी हार है।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन : मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, भानुका राजपक्षे (विकेट कीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शाहरुख खान, जितेश शर्मा, ओडियन स्मिथ, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा
सीएसके की प्लेइंग इलेवन : रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा (कप्तान), एमएस धोनी (विकेट कीपर), शिवम दूबे, ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, ड्वेन प्रिटोरियस, मुकेश चौधरी